धुरंधर और धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जो धूम मचाई है वह किसी से छुपा नहीं है। आदित्य धर ने अपने इस सफल फिल्म फ्रेंचाइजी के साथ हिंदी सिनेमा की परिभाषा को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। कमाई के मामले में इसने बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। धुरंधर 2 को रिलीज हुए एक महीना बीत चुका है लेकिन उसने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कब्जा कर रखा है।
इसी बीच अब यह खबर सामने आ रही है कि इस फिल्म फ्रेंचाइजी की अनदेखी कहानी दर्शकों के बीच आने वाली है। अपने इस कमल के आईडिया के जरिए आदित्य धर एक बार फिर मोटा पैसा कमाने की योजना बना रहे हैं। दरअसल फिल्म की बीटीएस डॉक्युमेंट्री तैयार की जाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बारे में तेजी से चर्चा चल रही है। चलिए पूरा मामला जान लेते हैं।
बनाई जाएगी धुरंधर 2 की बीटीएस डॉक्युमेंट्री
खबरों के मुताबिक रणवीर सिंह की इस मल्टीस्टारर फिल्म के बीटीएस सीन को मिलाकर एक डॉक्यूमेंट्री बनाए जाने की तैयारी चल रही है। यह कहां जा रहा है कि आदित्य धर इसकी प्लानिंग कर रहे हैं और दोनों फिल्मों के बिहाइंड द सीन मिलाकर डॉक्यूमेंट्री के तौर पर दर्शकों के बीच पेश किए जाएंगे।
इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए दर्शकों को फ्रेंचाइजी की मेकिंग और बारीकियों को करीब से समझने का मौका मिलेगा। इससे हमजा की कहानी का एक अनदेखा पहलू दर्शकों के सामने पेश होगा। वैसे इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर फिलहाल एक पेंच भी फंसा हुआ है।
Here’s to Vikash Nowlakha, the eye, the instinct, and the soul behind Dhurandhar.
He was the last HOD to come on board Dhurandhar. Just a few days before we began. And knowing how deeply selective he is, that timing meant everything.
It felt less like onboarding a… pic.twitter.com/IFDk7jH06p— Aditya Dhar (@AdityaDharFilms) April 5, 2026
कहां होगी रिलीज
चर्चा इस बात की चल रही है कि यह सिनेमा घर में रिलीज की जाएगी या फिर डॉक्यूमेंट्री सीरीज के तौर पर किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन आएगी। इस बात की पुष्टि होना अभी बाकी है। कुछ रिपोर्टर्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि आदित्य इसे ओटीटी पर रिलीज करेंगे। हालांकि, अब तक इसके बनाए जाने और किसी भी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किए जाने को लेकर कोई भी आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं हुआ है।
बनी भारत की सबसे सफल फ्रेंचाइजी
बता दें कि अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस की वजह से धुरंधर कमाई के मामले में भारत की सबसे सक्सेसफुल मूवी फ्रेंचाइजी बन चुकी है। फिल्म के दोनों सीजन को मिलाकर वर्ल्डवाइड कमाई का आंकड़ा 3100 करोड़ के करीब पहुंच चुका है। अब तक कोई भी इंडियन मूवी फ्रेंचाइजी ये कमाल नहीं दिखा पाई है।






