बड़े पर्दे के अलावा दर्शकों के एंटरटेनमेंट के लिए ऑनलाइन बहुत कुछ उपलब्ध है। आजकल हर फिल्म अपनी थिएटर रिलीज के कुछ समय बाद ओटीटी पर रिलीज कर दी जाती है। कुछ कहानियां बड़े पर्दे पर धूम नही मचाती तो ओटीटी पर जबरदस्त कमाई करती है।
अगर आप भी ऑनलाइन स्टोरीज स्ट्रीम करना पसंद करते हैं तो आपके लिए एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज मौजूद है। इन दिनों एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज जमकर धूम मचा रही है। 4 एपिसोड की ये सीरीज दर्शकों की मस्ट वॉच लिस्ट में शामिल हो गई है। चलिए इस डॉक्यूमेंट्री के बारे में जानते हैं और इसे क्या रैंकिंग मिली है ये भी जानते हैं।
ओटीटी पर बनी मस्ट वॉच
इस डॉक्यूमेंट्री सीरीज को IMDb पर 7.7 रेटिंग मिली है। इसमें केवल 4 एपिसोड है, जिनका रनिंग टाइम 40 मिनट के आसपास है। ओटीटी ट्रेडिंग लिस्ट की बात करें तो इसने दूसरे नंबर पर अपना कब्जा जमा रखा है।
View this post on Instagram
कैसी है कहानी
ओटीटी पर ट्रेंड कर रही इस डॉक्यूमेंट्री वेब सीरीज का प्रीमियर 6 मार्च 2026 को किया गया था। एम्बलिन डॉक्यूमेंट्रीज और सिल्वरबैक फिल्म के प्रोडक्शन में बनी इस सीरीज में मॉर्गन फ्रीमैन का नरेशन है। इसमें ट्राइएसिक से लेकर क्रेटेशियस पीरियड तक डायनासोर के 170 मिलियन सालों का विकास दिखाया गया है। इसे दिखाने के लिए एडवांस इंडस्ट्रियल लाइट एंड मैजिक CGI का इस्तेमाल हुआ है।
कौन सी है सीरीज
यह सीरीज ‘डायनासोर’ है जिसमें डायनासोर के उदय से लेकर पतन तक की कहानी दिखाई गई है। इसमें आपको मैरासुकस, स्टेगोसॉरस, इन्किलोसॉरस, इनकीयोर्निस, मोसासॉरस जैसी कई प्रजातियां देखने को मिलेगी। इस सीरीज में मौजूद रिसर्च को भी शामिल किया गया है जिसमें डायनासोर के औजारों का इस्तेमाल और गालों की बनावट जैसे अंदाजे वाला व्यवहार शामिल है। इसे 6 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है और यह टॉप 10 में नंबर दो पर बनी हुई है।






