इन दिनों यूट्यूबर और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट यूके राइडर अनुराग डोभाल काफी चर्चा में बने हुए हैं। बीते कुछ दिनों से वह अपनी पत्नी और परिवार के साथ मतभेदों को लेकर सुर्खियों बटोर रहे हैं। चर्चाओं के दौर के बीच शनिवार की रात को दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर जब वो अपने फैंस से लाइव बातचीत कर रहे थे उस दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में एडमिट करवाया गया था।
अनुराग मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती हैं। अपनी पारिवारिक परेशानियों को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया था। जिसके बाद से उनकी मेंटल हेल्थ को लेकर कई तरह की बातें की जा रही है। अब इस पर कई सितारों ने आपत्ति जताई है। इसी बीच बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट और अनुराग की अच्छी दोस्त मन्नारा चोपड़ा का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें वो रो रोकर बेहाल हो रही हैं।
मन्नारा चोपड़ा का रो रोकर बुरा हाल
बिग बॉस सीजन 17 में अनुराग डोभाल और मन्नारा चोपड़ा को एक साथ देखा गया था। अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पिंक कलर की कुर्ती पहने वह रोती दिखाई दे रही हैं। वह कहती हैं “जब आप एक ही घर में एक दूसरे के साथ समय बताते हैं तो एक इंसान ही रिश्ता जुड़ जाता है। मैं रोना नहीं चाहती थी क्योंकि मुझे लगता है कि इससे उनकी कोई मदद नहीं होगी। मेरे साथ पिछले 2 साल में जो हुआ है और अब जो उनके साथ हो रहा है वह देखकर मेरे इमोशंस मिक्स हो गए हैं। मैं उम्मीद करती हूं कि उनके माता-पिता उन्हें पूरा सपोर्ट करेंगे।”
पुराने दिनों को किया याद
वीडियो में मन्नारा को उन दोनों को याद करते हुए देखा गया जब अनुराग बिग बॉस के घर में थे और अपने माता-पिता को याद करते थे। एक्ट्रेस ने बताया कि “उन्होंने अपने माता-पिता बहन और फ्यूचर वाइफ से बात करने के लिए घर में बहुत लड़ाई की थी। पैसा क्या है अगर आपसे कोई प्यार करने वाला नहीं है तो आप इतना पैसा रख कर क्या करोगे? मैं उनके परिवार से यही कहना चाहती हूं कि आप उस पैसे से क्या करेंगे?”
एक्ट्रेस ने अनुराग की चोट के बारे में भी बात की और कहा कि “उन्हें फ्रैक्चर हुआ है। मुझे नहीं पता कि इतनी कम उम्र में यह सब क्यों हो रहा है. वह शायद 28 या 29 साल के हैं। मुझे उनके लिए बहुत बुरा लग रहा है क्योंकि मैं 2 साल तक ऐसे ही चीज देखी है।”
View this post on Instagram
अनुराग ने शेयर किया था वीडियो
आपको बता दें कि अनुराग ने अपने यूट्यूब चैनल पर 2 घंटे का एक लंबा चौड़ा वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्होंने अपने माता-पिता पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया था। इन सब की वजह उन्होंने अपनी पत्नी ऋतिका को बताया था, जो दूसरे कास्ट से ताल्लुक रखती हैं। बातों बातों में अनुराग में सुसाइड करने तक की बात कह दी थी। इसके बाद से वो लगातार चर्चा में हैं।






