बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। जिसकी कहानी को लेकर दर्शकों के बीच काफी चर्चा हो रही है।
फिल्म को लेकर लगातार कोई ना कोई अपडेट सामने आ रही है। जिसने दर्शकों का उत्साह बना कर रखा हुआ है। अब मेकर्स ने इस उत्साह को बढ़ाने का काम क्या है क्योंकि फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। बीते दिन मेकर्स ने यह जानकारी दी थी कि 9 सितंबर को ट्रेलर आएगा और अब यह दस्तक दे चुका है।
ये भी पढ़ें
दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज
मेकर्स ने अपनी दी गई जानकारी के मुताबिक दृश्यम द कंक्लूजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसे देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि विजय सालगांवकर की फैमिली के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। चलिए जान लेते हैं कि आखिरकार ट्रेलर में क्या है।
कैसा है ट्रेलर
फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो स्टार स्टूडियो ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से इसे शेयर किया है। इस बार फिल्म में दर्शकों को सस्पेंस का ट्रिपल डोज देखने को मिलने वाला है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि विजय सालगांवकर के परिवार के सामने नई-नई चुनौती खड़ी हो रही है, जिसमें से एक क्राइम ब्रांच का पुलिस ऑफिसर और मशहूर वकील भी है। इसमें पुलिस ऑफिसर की भूमिका जयदीप अहलावत और वकील की भूमिका प्रकाश राज ने निभाई है। दूसरी तरफ अब सैम की मां यानी तब्बू को न्याय नहीं बल्कि बदला चाहिए है। विजय को भी समझ आ चुका है कि इस बार केवल दिमाग से नहीं बल्कि बचने के लिए उन्हें नसीब का सहारा भी चाहिए होगा। 2 मिनट 49 सेकंड के ट्रेलर में कई सीन दिखाए गए हैं। इसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गई है।
कब आएगी फिल्म
दृश्यम द कंक्लूजन की रिलीज की बात करें तो इसे 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला है। यह इस शानदार फ्रेंचाइजी का तीसरा और अंतिम हिस्सा है। अजय देवगन के साथ फिल्म में प्रकाश राज, जयदीप अहलावत, तब्बू, श्रिया सरण, सौरभ शुक्ला जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। अभिषेक पाठक ने सस्पेंस से भरी हुई इस फिल्म का निर्देशन किया है।
