Hindi News

Sushant Singh Rajput के बर्थडे पर एकता कपूर ने किया पोस्ट, अंकिता लोखंडे ने शेयर कीं अपनी फीलिंग्स, फैंस ने लुटाया प्यार

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
साल 2020 में 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस खबर से फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा था। हालांकि, आज तक उनके मौत की रहस्य पर से पर्दा नहीं उठ पाया है।
Sushant Singh Rajput के बर्थडे पर एकता कपूर ने किया पोस्ट, अंकिता लोखंडे ने शेयर कीं अपनी फीलिंग्स, फैंस ने लुटाया प्यार

Sushant Singh Rajput Birth Anniversary : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज बर्थ एनिवर्सरी है, जिन्होंने टीवी शो से अपनी करियर की शुरुआत की और अपने मेहनत के दम पर ऊंचा मुकाम हासिल किया। करियर के दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी। बता दें कि एक्टर को हरियाली और पेड़-पौधों से बहुत प्रेम था। इसके अलावा, वह डांस के भी काफी ज्यादा दिवाने थे। दुनिया को अलविदा कह चुके एक्टर आज भी फैंस के दिलों पर राज करते हैं।

एक्टर की 38वीं बर्थ एनिवर्सरी पर प्रोड्यूसर एकता कपूर और उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिस पर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने भी कमेंट किया है।

एकता कपूर ने पोस्ट किया शेयर

एकता कपूर ने सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए वीडियो शेयर किया। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “पुरानी यादें और भावनाएं लहरों के रूप में आती है और शायद आज एक ऐसा दिन है। जन्मदिन मुबारक हो। आप जहां भी हों, चमके, मुस्कुराए, याद रखें कि आप हम सभी के लिए बेहद खास हैं।” इस पोस्ट पर सुशांत सिंह राजपूत अंकिता लोखंडे ने कमेंट करते हुए लिखा, “हमेशा और हमेशा”।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

बहन ने कैप्शन में लिखी ये बातें

वहीं, एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी सोशल मीडिया पर भाई का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। जिसके कैप्शन में लिखा, “स्टार्र, ड्रीमर और लीजेंड को सेलिब्रेट कर रही… हैप्पी बर्थडे भाई। आपकी रोशनी लाखों लोगों के दिल में चमकती रहती है। आप केवल एक स्टार ही नहीं आप एक विचारक, एक जिज्ञासा और प्रेम से भारी आत्मा थे। उस ब्रह्मांड की जिसकी आप प्रशंसा करते थे, उन सपनों तक जिन्हें आपने बहुत निडरता से हासिल किया और गहराई से प्यार करना सिखाए। आप सिर्फ एक याद नहीं है, बल्कि एक एनर्जी है, एक ताकत है, जो हमेशा प्रेरित करती रहती है।

जीता था नेशनल ओलंपियाड

बता दें कि बहुत ही कम समय में लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत बिहार के रहने वाले थे। पढ़ाई में वह काफी तेज थे। फिजिक्स में उन्होंने नेशनल ओलंपियाड भी जीता था। दिल्ली कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लिया, लेकिन उनकी रुचि एक्टिंग में ज्यादा थी। इसलिए उन्होंने कॉलेज छोड़कर थिएटर ग्रुप ज्वाइन किया। इसके बाद वह जी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो पवित्र रिश्ता में अहम किरदार निभाते हुए नजर आए। इसमें उन्होंने अपनी सादगी और अच्छाई से करोड़ों लोगों का दिल जीता। हर गली मोहल्ले में उनकी पहचान बनी। फिर उन्होंने फिल्मों में भी अपनी किस्मत को आजमाई।

वहीं, साल 2020 में 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। इस खबर से फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा था। हालांकि, आज तक उनके मौत की रहस्य पर से पर्दा नहीं उठ पाया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews