Hindi News

इस हफ्ते ओटीटी और सिनेमाघरों में मचेगी धूम, ये फिल्में होने वाली है रिलीज

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
हर फ्राइडे दर्शकों के लिए एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाती है। चलिए जान लेते हैं इस शुक्रवार दर्शकों के लिए क्या रिलीज किया जाने वाला है।
इस हफ्ते ओटीटी और सिनेमाघरों में मचेगी धूम, ये फिल्में होने वाली है रिलीज

अप्रैल का आखिरी शुक्रवार आने वाला है। हर शुक्रवार का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार होता है क्योंकि इस दिन कई सारी फिल्में और वेब सीरीज सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक रिलीज होती है। इस फ्राइडे भी कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाने वाली है।

अगर आप भी अलग-अलग फिल्में देखने के शौकीन हैं तो यह शुक्रवार आपके लिए काफी खास होने वाला है। यह कहानी आपको वीकेंड पर बिल्कुल भी बोर महसूस नहीं होने देगी। चलिए फटाफट से देख लेते हैं कि कौन सी फिल्में आपके लिए रिलीज होने वाली है।

चौबीस

बड़े पर्दे के बाद अनिल कपूर को ओटीटी पर भी जमकर काम करते हुए देखा जा रहा है। वह अमेरिकन सीरीज 24 के इंडियन एडिप्टेशन में नजर आने वाले हैं। यह ऑफिसर जयसिंह राठौड़ की कहानी है, जिन्हें प्रधानमंत्री की जानलेवा हत्या की साजिश को ना काम करने के जिम्मेदारी सौंपी जाती है। इस बीच उसे अपना लापता हुई बच्ची को भी बचाना है।

बंद मेलम

अगर आप हॉरर और एक्शन देखकर थक चुके हैं तो रोमांटिक फिल्म zee5 पर रिलीज होने के लिए तैयार है। यह तेलुगु भाषा की फिल्म है जिसमें प्यार, लाइफ और सपनों के बारे में बात की जाएगी। यह दो दोस्तों के इर्द-गिर घूमती हुई कहानी है जो गलतगहमी की वजह से एक दूसरे से दूर हो जाते हैं। लेकिन जिंदगी की एक मोड़ पर इन दोनों की वापस मुलाकात होती है।

एपेक्स

इस साशा नाम की एक रॉक क्लाइंबर की कहानी है। इस क्षेत्र सर्वाइवल थ्रिलर में जख्मों को करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में चली जाती है। उसका यह सफर तब भयानक हो जाता है जब यहां वो एक खतरनाक शिकारी का शिकार बन जाती है। अपनी जान बचाते हुए वो जंगल में चूहा बिल्ली का खेल खेलती है यही फिल्म में दिखाया गया है। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

इफ विशेज कुड किल

यह कोरियन कहानी है जिसमें स्टूडेंट्स का ग्रुप रहस्यमय गिरिगो ऐप का हिस्सा बन जाता है। इससे उनकी हर इच्छा पूरी होती है लेकिन इसके लिए उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ती है। अपने विश पूरी करने के चक्कर में कैसे इन सब की मौत का काउंटडाउन शुरू होता है यही आपको सीरीज में देखने को मिलेगा। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

प्रतिछाया

यह एके पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म है। 2 घंटे 26 मिनट की इस फिल्म को 23 मार्च को सिनेमाघर में रिलीज किया गया था। सिनेमाघर में इसमें औसत परफॉर्मेंस किया था लेकिन अभी ओट पर क्या कमाल दिखाती है यह देखने वाली बात है। आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

माइकल

किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन के जीवन पर बनी जैक्सन की जिंदगी के राज इस फिल्म के जरिए खुलने वाले हैं। इसे 23 अप्रैल को इंडिया और 24 अप्रैल को दुनिया भर में रिलीज किया जाने वाला है। ये बायोपिक दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews