स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। जब से उन्होंने अपना नया कॉमेडी स्पेशल शो स्टिल अलाइव शुरू किया है, तब से हर जगह उनकी बातें हो रही है। अब कॉमेडियन का यह शो एक ओर रिकॉर्ड बनाने में कामयाब हुआ है।
कॉमेडी स्पेशल Still Alive ने इतिहास रचते हुए यूट्यूब पर दुनिया भर में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले कॉमेडी स्पेशल में अपनी जगह बनाई है। जब AI चैटबोट से यह पूछा जा रहा है कि ग्लोबल सबसे ज्यादा देखे जाने वाला कॉमेडी स्पेशल कौन सा है तो इसके जवाब में उनके शो का नाम आ रहा है।
स्टिल अलाइव बना मोस्ट वॉच कॉमेडी स्पेशल
समय रैना ने अपने शो के साथ कॉमेडी की दुनिया में नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। 7 अप्रैल को यूट्यूब पर अपलोड किए गए उनके इस शो के वीडियो को अब तक 54 मिलीयन व्यूज मिल चुके हैं। कॉमेडियन ने सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया था कि AI चैटबोट में उनका शो दुनिया भर में नंबर वन होने की पुष्टि की है। वहीं जब हमने भी ग्रोक चैट बोट से इस बारे में सवाल किया तो समय के शो का नाम ही सामने आया।

यूट्यूब पर स्टिल अलाइव की धूम
7 अप्रैल को जब समय का शो यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। सब केवल 24 घंटे में से 2.2 करोड़ व्यूज मिल चुके थे। 23 अप्रैल तक ये आंकड़ा 54 मिलियन में आसपास पहुंच गया है और लगातार बढ़ रहा है। इसे जमकर लाइक्स भी मिल रहे हैं।
जोक्स पर हुआ विवाद
अपने इस शो के जरिए समय को कई सितारों पर तंज कसते हुए देखा गया था। इसमें मुकेश खन्ना से लेकर राजीव पाल तक शामिल हैं। वहीं कॉमेडियन ने अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को भी रोस्ट किया था। इसकी वजह से शो को लेकर विवाद की स्थिति बनी थी। बता दें कि कुछ समय पहले रैना अपना शो इंडियाज गॉट लेटेंट लेकर आए थे। उस समय मुकेश खन्ना ने इसके कंटेंट का बच्चों पर बुरा असर होने की बात करते हुए सवाल उठाए थे। इस पर समय ने भी कहा था कि शक्तिमान को देखकर बच्चों की जान चली गई। दोनों के बीच काफी गरमा गरमी देखने को मिली थी।
View this post on Instagram
इंडियाज गॉट लेटेंट का विवाद
जब समय का यह शो आया था तो काफी विवाद हुआ था और उन्हें इसे बंद करना पड़ा था। बता दें कि फरवरी 2025 में इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड में रणवीर अल्लाहबादिया ने इस कंटेस्टेंट के पेरेंट्स को लेकर अश्लील टिप्पणी कर दी थी। इसकी वीडियो तेजी से वायरल हुई थी। रणवीर और समय के साथ शो के खिलाफ शिकायत हुई थी। इसके कारण समय को शो के सारे एपिसोड यूट्यूब से हटाने पड़े थे और उन्होंने पब्लिकली माफी भी मांगी थी।






