मनोरंजन जगत में ग्रैमी अवॉर्ड्स को संगीत के ऑस्कर के नाम से पहचाना जाता है। साल 2026 के ग्रैमी पर सभी की नज़रें टिकी हुई थी। लॉस एंजिल्स के crypto.com एरिना में रविवार को ये अवॉर्ड फंक्शन आयोजित किया गया। दर्शकों के बीच इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा था।
इस बार का ग्रैमी किसी के लिए पहली जीत का स्वाद साबित हुआ तो कोई इतिहास रचता हुआ नजर आया। इस बार भारतीय कलाकारों के हाथ निराशा लगी और कोई भी ये अवॉर्ड नहीं जीत सका। विनर्स की पूरी लिस्ट सामने आ गई है, चलिए जान लेते हैं किसे जीत हासिल हुई है।
किसके हाथ लगा Grammy 2026
ग्रैमी 2026 में संगीत जगत की कहानी हस्तियों को एक साथ देखा गया। हैरी स्टाइल्स, चार्ली और चैपल रोन के साथ साथ टयाना टेलर, जेफ गोल्डब्लम, मार्सेलो जैसे कलाकार प्रेजेंटर रहे। वहीं शो की मेजबानी ट्रेवर नोआ ने संभाली।
देखने मिला जबरदस्त कंपटीशन
इस फंक्शन में कलाकारों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। लेडी गागा के एल्बम मेहेम और गाने अब्रकाडाबरा को तीन कैटेगरी एल्बम, सॉन्ग और रिकॉर्ड ऑफ़ द ईयर में नॉमिनेशन मिला। बैड बनी को अपने एल्बम के लिए दूसरी बार एल्बम ऑफ़ द ईयर का नॉमिनेशन मिला। इसके अलावा सॉन्ग को मुख्य कलाकार के रूप में रिकॉर्ड ऑफ द ईयर का पहला नॉमिनेशन हासिल हुआ। भारतीय कलाकार भी ग्रैमी में एंट्री मारने से पीछे नहीं रहे। सिद्धांत भाटिया अनुष्का शंकर शक्ति और चारु सूरी का नाम नॉमिनेशन में शामिल रहा।
ये रहे विजेता
सॉन्ग ऑफ द ईयर: अब्रकाडाबरा – लेडी गागा, बेस्ट रैप एल्बम: GNX – केंड्रिक लेमार, एल्बम ऑफ द ईयर: बैड बनी – Debi Tirar Mas Fotos, बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन एंड स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग: मेडिटेशन्स – दलाई लामा, रिकॉर्ड ऑफ द ईयर: लूथर – केंड्रिक लेमार और SZA, बेस्ट पॉप वोकल एल्बम: मेहेम – लेडी गागा, बेस्ट न्यू आर्टिस्ट: ओलिविया डीन रहे।
बेस्ट म्यूजिक फिल्म: म्यूजिक बाय जॉन विलियम्स (स्टीवन स्पीलबर्ग), बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विजुअल मीडिया: गोल्डन – KPop Demon Hunters, बेस्ट पॉप ड्यूओ/ग्रुप परफॉरमेंस: डिफाइंग ग्रेविटी – सिंथिया एरिवो और एरियाना ग्रांडे, बेस्ट रॉक एल्बम: नेवर इनफ – टर्नस्टाइल, बेस्ट म्यूजिक वीडियो: एंग्जायटी – डोएची, बेस्ट अल्टरनेटिव म्यूजिक एल्बम: सॉन्ग्स ऑफ अ लॉस्ट वर्ल्ड – द क्योर, सॉन्गराइटर ऑफ द ईयर: एमी एलन रहे।
बेस्ट R&B एल्बम: मट – लियोन थॉमस, बेस्ट अफ्रीकन म्यूजिक परफॉरमेंस: पुश 2 स्टार्ट – टायला, बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक एल्बम: EUSEXUA – FKA ट्विग्स, बेस्ट कॉमेडी एल्बम: योर फ्रेंड, नेट बारगात्ज़े – नेट बारगात्ज़े, बेस्ट लैटिन पॉप एल्बम: कैनसिओनेरा – नतालिया लाफूर्केड, बेस्ट जैज वोकल एल्बम: पोर्ट्रेट – समारा जॉय, बेस्ट स्कोर साउंडट्रैक फॉर विजुअल मीडिया: सिनर्स – लुडविग गोरानसन रहे।
बेस्ट ट्रेडिशनल पॉप वोकल एल्बम: ए मैटर ऑफ टाइम – लॉफे, बेस्ट म्यूजिका मेक्सिकाना एल्बम: पालाबरा डी तोस (सेका) – कारिन लियोन, बेस्ट गॉस्पेल एल्बम: हार्ट ऑफ माइन – डैरेल वॉल्स, पीजे मॉर्टन, बेस्ट कंटेंपरेरी क्रिश्चियन म्यूजिक एल्बम: कोरिटोस वॉल्यूम 1 – इज़राइल और न्यू ब्रीड, बेस्ट जैज इंस्ट्रूमेंटल एल्बम: सदर्न नाइट्स – सुलिवन फोर्टनर, बेस्ट कंपाइलेशन साउंडट्रैक फॉर विजुअल मीडिया: सिनर्स – विभिन्न कलाकार रहे।
बेस्ट रेगे एल्बम: BLXXD और FYAH – केज़नामदी, बेस्ट स्पोकन वर्ड पोएट्री एल्बम: वर्ड्स फॉर डेज वॉल्यूम 1 – मैड स्किलज़, प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर (नॉन-क्लासिकल): सर्कट, बेस्ट एल्बम कवर: क्रोमाकोपिया ने ग्रैमी अपने नाम किया।





