क्रिकेट की दुनिया में हार्दिक पांड्या का नाम हमेशा ही चर्चा में रहा है। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी और परफॉरमेंस के कारण भारत के लिए कई यादगार पल दिए हैं। अपनी पावर हिटिंग और शानदार फील्डिंग के दम पर हार्दिक युवा खिलाड़ियों के लिए आइडल भी बने हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की जर्सी में उनका खेल और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर जैसे क्लबों के खिलाफ महत्वपूर्ण प्रदर्शन ने उन्हें क्रिकेट फैंस का फेवरेट बनाया। आए-दिन वह किसी-न-किसी मुद्दे को लेकर मीडिया में चर्चा का विषय बने ही रहते हैं, लेकिन इस बार वह क्रिकेट नहीं, बल्कि लव लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं।
हाल ही में खबर आई कि हार्दिक पांड्या नए रिलेशनशिप में हैं और उन्हें मॉडल माहिका शर्मा के साथ देखा गया। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर ट्विनिंग करते हुए ब्लैक आउटफिट में स्पॉट किया गया, जिसे फैंस उनका पहला पब्लिक अपियरेंस मान रहे हैं।
केयरिंग और प्रोटेक्टिव साइड आया नजर
इस दौरान हार्दिक ने माहिका को गाड़ी से बाहर निकलते समय गाइड किया, जिससे उनकी केयरिंग और प्रोटेक्टिव साइड साफ नजर आई। हार्दिक की पीली लेम्बोर्गिनी उरुस गाड़ी में दोनों की स्टाइलिश एंट्री ने मीडिया और फैंस का ध्यान खींचा। इन सबके बीच हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा में उम्र का अंतर भी चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि हार्दिक का जन्म 11 अक्टूबर 1993 को हुआ था और वे अभी 31 साल के हैं। वहीं, माहिका, जिन्होंने 2024 में अपना 23वां जन्मदिन मनाया। 2001 में पैदा हुईं और इस समय उनकी उम्र 24 साल है, यानी दोनों के बीच लगभग 7 साल का फर्क है। यह उम्र का अंतर उनके रिलेशनशिप को किसी तरह की दूरी नहीं दे रहा है।
हालांकि, दोनों की स्टाइल और कॉन्फिडेंस देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी रिलेशनशिप काफी मजबूत है। वहीं, कल क्रिकेटर के लिए बड़ी दिन भी है क्योंकि कल वह अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। ऐसे में ये मूवमेंट उनके फैंस के लिए बहुत ही खास है।
माहिका शर्मा की कहानी
माहिका शर्मा की बात करें तो उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली, गुजरात और अमेरिका में की है। वह लीन सिक्स सिग्मा ब्लैक बेल्ट होल्डर और एडवांस योगा इंस्ट्रक्टर भी हैं। इसके अलावा, उन्होंने एक्टिंग और मॉडलिंग की दुनिया में भी कदम रखा है। फ्रीलांसर के रूप में अपने करियर की शुरुआत करते हुए माहिका रैपर रागा के म्यूजिक वीडियो में नजर आईं। इसके बाद उन्होंने फिल्मों और विज्ञापनों में कई छोटे-छोटे प्रोजेक्ट्स किए। उनके कुछ प्रोजेक्ट्स में ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री “Into the Dusk” शामिल है, जिसे निर्देशक ऑरलैंडो वॉन आइन्सिडेल ने डायरेक्ट किया। इसके अलावा, 2019 में ओमंग कुमार की फिल्म “पीएम नरेंद्र मोदी” में उन्होंने छोटी भूमिका निभाई थी, जिसमें उनके साथ विवेक ओबेरॉय भी नजर आए।
वीडियो वायरल
वहीं, वायरल वीडियो में दोनों की स्टाइलिश एंट्री और मीडिया में पब्लिक अपियरेंस ने सोशल मीडिया पर फैंस की दिलचस्पी को बढ़ा दी है। हार्दिक की केयरिंग नेचर और माहिका की एलीगेंस का कॉम्बिनेशन फैंस के लिए नए कपल गोल्स लग रहा है। यूजर्स का कहना है कि इस जोड़ी की पब्लिक अपियरेंस से साफ है कि वे दोनों अपने रिलेशनशिप में खुलकर समय बिता रहे हैं। कमेंट्स का सिलसिला भी लगातार जारी है। अब हार्दिक पांड्या का पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बन गया है।
View this post on Instagram
नताशा स्टैनकोविक
बात करें इससे पहले क्रिकेटर के लव लाइफ की यह किसी फिल्मी दुनिया से कम नहीं रही है। उनकी निजी जिंदगी के उतार-चढ़ाव हमेशा ही सुर्खियां बटोरते रहे हैं। हार्दिक की प्रेम कहानी नताशा स्टैनकोविक के साथ शुरू हुई, जिसने फैंस को काफी चौंका दिया। दोनों का अचानक साथ आना और फिर अलग होना मीडिया और फैंस दोनों के लिए बड़ा शॉक था। नताशा स्टैनकोविक का जन्म 4 मार्च 1992 को हुआ था और वे इस समय 33 साल की हैं। हार्दिक पांड्या उनसे लगभग दो साल छोटे हैं। 1 जनवरी 2020 को हार्दिक ने दुबई में यॉट पर नताशा को प्रपोज किया। थोड़े समय बाद नताशा प्रेग्नेंट हो गईं। इसके बाद दोनों ने प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की, लेकिन साल 2024 में, ग्रैंड वेडिंग के केवल एक साल बाद दोनों अलग हो गए।
जैस्मीन वालिया
नताशा से ब्रेकअप के कुछ ही समय बाद हार्दिक पांड्या की जिंदगी में सिंगर जैस्मीन वालिया का नाम आया। दोनों को पहली बार एक वेकेशन पर साथ देखा गया। इसके बाद मैच के दौरान भी जैस्मीन हार्दिक का सपोर्ट करती नजर आईं। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। कुछ समय बाद खबरें आईं कि दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया।






