Hindi News

डांसिंग क्वीन Nora Fatehi और Terence Lewis के बीच रिलेशनशिप की बातें कितनी सही और कितनी गलत

Published:
डांसिंग क्वीन Nora Fatehi और Terence Lewis के बीच रिलेशनशिप की बातें कितनी सही और कितनी गलत

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। डांसिंग क्वीन नोरा फतेही और जाने-माने कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस की जोड़ी सभी को बहुत पसंद है। टीवी पर आने वाले रियलिटी शो में टेरेंस और नोरा फतेही की मस्ती दर्शकों को बहुत पसंद आती है। यह दोनों अक्सर रियलिटी शो में एक दूसरे के साथ काफी मस्ती करते हुए नजर आते हैं। इन्हीं कारणों से इनके डेटिंग की अफवाहें मीडिया में आती रहती हैं लेकिन इस बार टेरेंस लुईस और नोरा फतेही ने अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर राय रखी है।

यह भी पढ़ें – आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ के लिए हानिकारक है समय से अधिक सोना

टेरेंस लुईस ने कहा है कि वह डांसिंग क्वीन नोरा फतेही के साथ एक खास रिलेशनशिप में है, तो क्या टेरेंस को अपनी लेडी लव सच में मिल गई है? दरअसल टेरेंस लुईस ने नोरा फतेही के साथ रिलेशनशिप को किस प्रकार एंजॉय कर रहे हैं इसका बयान उन्होंने दिया है। एक साक्षात्कार में उनसे डेटिंग के अफवाहों के बारे में पूछा गया था। तब टेरेंस ने बताया कि नूरा और वह बहुत अच्छे दोस्त हैं और ऑनस्क्रीन उनकी केमिस्ट्री बहुत अच्छी है जिसे लोग सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

यह भी पढ़ें – Datia News : मां पितांबरा की नगर भ्रमण यात्रा में आज मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

टेरेंस ने आगे बताते हुए कहा कि नोरा फतेही एक जिंदादिल इंसान है जिनके पास अच्छी खासी एनर्जी है और सकारात्मक वाइब्स है। इसके अलावा नोरा फतेही इन चीजों को बहुत अच्छी तरह से समझती है क्योंकि वह एक बहुत अच्छी डांसर है और वह इसके लिए बहुत मेहनत भी करती हैं। नोरा फतेही के मन में जो भी आता है वह उसको दबाकर नहीं रखती हैं बल्कि बेहिचक कह डालती हैं कई बार ऐसा हुआ है कि वह सामने वाले को कोई बात बोल देती हैं और बाद में उन्हें एहसास होता है कि उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए था।

यह भी पढ़ें – Diet for Low BP: लो ब्लड प्रेशर से क्या आप भी रहते हैं अक्सर परेशान तो इन चीजों से जल्द ही मिलेगा आराम

मेरे नजर में वह एक सच्ची इंसान हैं। फिलहाल हम दोनों इतने अच्छे दोस्त भी नहीं है कि रोज एक दूसरे से बात करें। हां लेकिन हम एक दूसरे के साथ हेल्दी रिलेशनशिप मेंटेन कर रहे हैं। टेरेंस रियलिटी शो में दिखाई देते रहते हैं वही नोरा फतेही की आखरी बार सत्यमेव जयते टू के गाने कुसु कुसु में देखा गया था और अब उन्हें थैंक गॉड के ट्रैक में देखा जा रहा है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews