Hindi News

370 रुपए बिरयानी मामले में प्रणित मोरे ने फिर से मांगी माफी, बोले- मैं नफरत के काबिल

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
प्रणित मोरे के शो से शुरू हुआ 370 रुपए की बिरयानी का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। अब एक बार फिर कॉमेडियन ने वीडियो के जरिए इस मुद्दे पर माफी मांगी है।

370 रुपए की बिरयानी को लेकर शुरू हुए विवाद में प्रणीत मोरे बुरी तरह से फंस गए हैं। हर जगह उन्हें इस वजह से खरी खोटी सुनाने को मिल रही है। केवल सोशल मीडिया यूजर्स ही नहीं बल्कि जितने सितारे हैं वह भी इस बात पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

यह मामला इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि अब महाराष्ट्र साइबर पुलिस में कॉमेडियन के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की है। यहां तक की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताई है। विवाद जंगल की आग की तरह फैला हुआ देख अब प्रणित मोरे एक बार फिर से माफी मांगते हुए दिखाई दिए। उन्होंने एक वीडियो के जरिए सबसे माफ़ी मांगी है।

प्रणित मोरे ने मांगी माफी

प्रणीत मोर को हाल ही में एक शो करते हुए देखा गया था। इस देश के दौरान एक लड़के ने अपनी महिला फ्रेंड को लेकर आपत्तिजनक बातें बोली थी। प्रणित ने उन्हें रोकने की जगह उनकी बातों को मजाकिया अंदाज में पेश किया था। इसके बाद वह लगातार निशाने पर आ गए थे क्योंकि यह सारा मामला उनके शो से जुड़ा हुआ था। प्रणित पहले एक बार इस मामले पर माफी मांग चुके थे लेकिन अब उन्हें एक वीडियो केसरिया इस पर माफी मांगते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि मैं नफरत का हकदार हूं और अब मैं बेहतर इंसान बन कर दिखाऊंगा।

प्रणित ने क्या कहा

वीडियो में प्रणित ने कहा मुझे काफी टाइम से बात करनी थी लेकिन मेरा इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड हो गया था। आप सब ने मेरा एक वीडियो देखा होगा जिसके लिए मुझे नफरत मिल रही है और मुझे ऐसा लगता है कि मैं यहां पर डिजर्व भी करता हूं। जब मैं उसे लड़के से बात कर रहा था तो उसने अपमानजनक चीज बोली थी। उसकी बातों पर सब हंस रहे थे और मैं भी बहक गया। सही और गलत फैसला करने में मुझसे गलती हो गई।

View this post on Instagram

A post shared by Pranit More (@rj_pranit)

बन के दिखाऊंगा बेहतर इंसान

प्रणित ने अपने वीडियो में कहा कि मुझे लगता है मेरी काफी बड़ी गलती थी। मैं चाहता तो उसे रोक सकता था लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाया। मैंने उसको एक प्लेटफार्म दिया जिसकी वजह से चीज इतनी ज्यादा बढ़ गई थी। जिन लोगों को इस वजह से हर्ट हुआ है मैं उनसे माफी मांगना चाहता हूं। जो भी लीगल कार्रवाई मेरे खिलाफ हो रही है उसमें मैं अधिकारियों का सहयोग भी कर रहा हूं। मैं आप सबसे एक रिक्वेस्ट करना चाहता हूं क्या प्लीज मुझे एक चांस दो मैं बेहतर इंसान बन कर दिखाऊंगा। यह मेरे लिए भी एक लर्निंग थी। मैं खुद पर और कंटेंट पर काम कर रहा हूं और यह चीज आप फ्यूचर में मेरे काम में देख पाएंगे।

क्या है मामला

प्रणित के मामले की बात करें तो उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें गुरुग्राम का एक 22 साल का वेब डेवलपर हिमांशु जांगड़ा अपनी डेट के बारे में बात कर रहा था। उसने कहा था कि 370 की बिरयानी ऑर्डर की थी और बिरयानी खाने के बाद लड़की ने उसे घर छोड़ने के लिए कहा था। उसके मन में था कि वह उसे अपने पैसे तो वसूल करके रहेगा। लड़के ने अपनी बातों से यह साफ कर दिया था की बिरयानी के बदले लड़की से फिजिकल इंटीमेसी चाहता था। इसके अलावा उसे कई अपमानजनक बातें बोलते हुए देखा गया था। यह वीडियो सामने आया तो सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया। यह सब कहने वाले लड़के को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा और प्रणित भी लगातार लोगों के निशाने पर हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews