Hindi News

KGF 2 Collection : ‘RRR’ को पछाड़कर KGF 2 बनी तीसरी सर्वाधिक कमाई करने वाली मूवी

Last Updated:

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। यश स्टारर ‘केजीएफ 2’ बॉक्स ऑफिस की बादशाह बन गयी है। 13 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर हावी है और लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपना शानदार प्रदर्शन कर रही है। प्रशांत नील द्वारा निर्देशित यह एक्शन ड्रामा फिल्म अपने वैश्विक बॉक्स ऑफिस संग्रह के साथ सुर्खियां बटोर रहा है।

यह भी पढ़ें – Mandi bhav: 23 मई 2022 के Today’s Mandi Bhav के लिए पढ़े सबसे विश्वसनीय खबर

बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने वाली इस फिल्म ने आखिरकार राम चरण और जूनियर एनटीआर अभिनीत एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर हिट ‘आरआरआर’ को पीछे छोड़ दिया है। यश स्टारर इस फिल्म ने दुनिया भर में 1217 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और आमिर की ‘दंगल’ और राजामौली की सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली 2’ के बाद तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

यह भी पढ़ें – जल आवर्धन योजना प्रोजेक्ट के साथ साथ खनन माफिया हावी, रातों रात बना दिया कच्चा पुल

ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबलन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कलेक्शन साझा किया है। उन्होंने लिखा, “# KGFChapter2 बॉक्स ऑफिस वीक 1 से 5 – 1210.53 करोड़, वीक 6 का 1 दिन – 3.10 करोड़, दूसरा दिन – 3.48 करोड़ टोटल – 1217.11 करोड़ अनस्टॉपेबल”

यह भी पढ़ें – कांटेक्ट लेंस पहनने वालों के लिए बेहद जरूरी होता है इन नियम कायदों को ध्यान रखना

फिल्म ने पहले दिन से ही धमाकेदार शुरुआत की थी और दिन-ब-दिन बॉक्स ऑफिस पर इसने कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। अपनी रिलीज के एक महीने के भीतर ही फिल्म ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था और 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई थी।

यह भी पढ़ें – YouTube को इस्तेमाल करने का बदला तरीका, लॉन्च हुए न्यू फीचर्स

फिल्म ने हिंदी बेल्ट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। अब तक फिल्म ने ₹430.95 करोड़ की कमाई कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने लिखा, ”#KGF2 बिजनेस एक नज़र में…⭐ सप्ताह 1: ₹268.63 ⭐ सप्ताह 2: ₹ 80.18 करोड़, ⭐सप्ताह 3: ₹ 49.14 करोड़, ⭐सप्ताह 4: ₹ 22.75 करोड़, ⭐सप्ताह 5: ₹ 10.25 करोड़ कुल: ₹ 430.95 करोड़ ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर।”

यह भी पढ़ें – कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 को मिला ये बड़ा खिताब

फिल्म में यश के अलावा, संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि शेट्टी, और प्रकाश राज हैं। यह फिल्म अब IMDb सूची में भी सबसे ज्यादा टॉप रेटेड फिल्म बन गयी हैं। इस फिल्म को IMDb में 8.5 रेटिंग मिली है। इस फिल्म ने ‘आरआरआर’, 3 इडियट और ‘जय भीम’ जैसी मूवी को पीछे छोड़ दिया है।

Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews