Hindi News

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रोहित-रणवीर को फिर दी धमकी, इस बार टारगेट पर स्टाफ

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
बॉलीवुड के सितारों को इन दिनों एक के बाद एक धमकी मिल रही है। अब रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को नई धमकी दी गई है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रोहित-रणवीर को फिर दी धमकी, इस बार टारगेट पर स्टाफ

बॉलीवुड में इन दोनों एक के बाद एक सितारों को धमकी मिल रही है। सबसे पहले रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की गई। उसके बाद रणवीर सिंह को एक ऑडियो के जरिए धमकी दी गई। इसके बाद अब एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से इन दोनों सितारों को धमकी दी गई है।

रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जांच पड़ताल चल ही रही थी कि व्हाट्सएप पर भेजे गए एक ऑडियो मैसेज के जरिए रणवीर सिंह से 10 करोड़ की फिरौती मांगी गई। इसके बाद एक्टर के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। पुलिस की जांच के बीच अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने रणवीर को धमकी दी है कि हम तुम्हारे स्टाफ को मार देंगे।

रणवीर सिंह को मिली धमकी

हैरी बॉक्सर नाम के एक आदमी ने एक नया ऑडियो मैसेज जारी किया है। उसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का आदमी बताया है। मैसेज में उसने रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को नई धमकी दी है। उसने चेतावनी दी है कि अगर उसकी मांगे नहीं मानी गई तो उनके पूरे स्टाफ को मार दिया जाएगा।

चल रही है जांच

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह से 10 करोड़ की मांग करने वाला धर्म की भारत वॉइस नोट जिस व्यक्ति ने भेजा था उसका पता लगा लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक किए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हैरी बॉक्सर का नोट है। मुंबई क्राइम ब्रांच की शुरुआती जांच के मुताबिक इस वॉइस नोट में जो आवाज है, वो उसी की है। हालांकि, अभी इस मामले से जुड़े सबूतों पर काम किया जा रहा है।

सिक्योरिटी हुई टाइट

जो वॉइस नोट आया है उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक रणवीर सिंह के मैनेजर के मोबाइल पर यह धमकी भेजी गई थी। धमकी देते हुए पैसों की मांग की गई थी जिसके बाद एक्टर की सिक्योरिटी बढ़ाई गई थी।

धमकी भेजने के लिए VPN नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया था और लोकेशन ट्रेस करने पर दूसरे देश की दिखाई दे रही है। सोर्स ट्रैक करने के लिए इंटरपोल की मदद भी ली जा रही है। किस देश का VPN मैसेज भेजते समय उपयोग हुआ है, ये पता करने की कोशिश की जा रही है।

आयुष को भी आई थी धमकी

रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी के मामले के अलावा बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा के मामले में भी जांच पड़ताल चल रही है। उन्हें भी धमकी दी गई थी। इस मामले में ऐड करके मैनेजर का स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर लिया गया है और इन्वेस्टिगेशन चल रही है। अभी फॉर्मल FIR दर्ज नहीं हुई है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !