टेलीविजन एक्ट्रेस मौनी रॉय इस समय अपने पति सूरज नांबियार के साथ तलाक की खबरों को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर हर जगह इस बात की चर्चा हो रही है कि इन दोनों का 4 साल का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है।
यह मामला इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। शादी और एक दूसरे के साथ की तस्वीरों को भी हटा दिया गया है। यह कहां जा रहा है कि सूरज ने अपनी पत्नी पर चीटिंग की है और उनके पैसों का पर्सनल तौर पर इस्तेमाल किया है। सोशल मीडिया पर आ रही इन तमाम खबरों के बीच अब एक्ट्रेस का गुस्सा फूट गया है। उन्होंने स्टोरी के जरिए प्राइवेसी देने की अपील की है।
गुस्से में नजर आईं मौनी रॉय
नागिन एक्ट्रेस के सूरज नांबियार के साथ रिश्ते में आई अनबन और सिपरेशन की खबर लगातार सामने आ रही है। इन खबरों पर अब एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है “मैं सभी मीडिया हाउस से गुजारिश करती हूं कि वह गलत नरेटिव ना फैलाएं और हमारी निजता का सम्मान करें और हमें स्पेस दें।” इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ने वाले इमोजी भी लगाई है। एक्ट्रेस की इस पोस्ट से साफ तौर पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह सोशल मीडिया पर जल्द ही खबरों से परेशान हैं।

कैसा रहा सफर
मौनी और सूरज की मुलाकात साल 2019 में नए साल की शाम दुबई में आयोजित की गई पार्टी में हुई थी। इस पार्टी में मिलने के बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद लगभग 3 सालों तक इन्होंने एक दूसरे को डेट किया। जनवरी 2022 में गोवा में उन्होंने बंगाली और मलयाली रीति रिवाज से शादी की। अब शादी के 4 साल बाद उनके बीच तलाक होने की खबर सामने आ रही है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। बता दें कि सूरज दुबई में रहने वाले एक बिजनेसमैन और इनवेस्टमेंट बैंकर हैं।






