MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

जुलाई में होगा एंटरटेनमेंट का धमाका, OTT पर रिलीज होंगी ये दमदार फिल्में और सीरीज

जुलाई की शुरुआत ओटीटी के शौकीनों के लिए काफी शानदार होने वाली है। नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक फिल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाने वाली है। चलिए पूरी लिस्ट देखे लेते हैं।
Netflix

पूरे साल में तारीखों के साथ दिन और महीने जरूर बदल जाते हैं। लेकिन दर्शकों को मिलने वाला एंटरटेनमेंट कम नहीं होता। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक फिल्म मेकर्स अलग-अलग फिल्मे और वेब सीरीज बनाते रहते हैं। पहले जहां यह फिल्में बड़े पर्दे तक सीमित थी तो अब इन्हें ओटीटी के रूप में नया प्लेटफॉर्म मिल गया है। जुलाई के महीने में भी फेमस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक कहानी रिलीज होने वाली है।

जून का महीना खत्म होने वाला है और जुलाई शुरू हो जाएगा। ऐसे में 1 से लेकर 7 जुलाई के लिए आपको अपनी कमर कस लेनी चाहिए। कई फिल्में और बड़ी सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। चलिए इनके बारे में जान लेते हैं।

एनोला होम्स

अगर आप मिस्ट्री एडवेंचर देखने की शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स पर एनोला होम्स का तीसरा पार्ट रिलीज होने वाला है। इसमें बताया गया है कि एनोला की शादी के दिन उसके भाई का किडनैप हो जाता है जिसकी वजह से वह अपनी शादी छोड़कर उसकी खोज में निकल पड़ती है। इस दौरान उसके सामने कई सारे रहस्य आते हैं और उसे खतरनाक चीजों का सामना करना पड़ता है। यह सीरीज 1 जुलाई को रिलीज की जाएगी।

द ह्यूमन वेपर

साल 1960 में बनी ये क्लासिक जापानी साइंस फिक्शन थ्रिलर अब नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म की कहानी मिजुनो केंद्रित घूमती है जो वैसे तो एक साधारण लाइब्रेरियन है लेकिन वैज्ञानिक प्रयोग का हिस्सा बनने के लिए तैयार होता है। वैज्ञानिकों का प्रयोग फेल हो जाता है और उसके शरीर की संरचना बदल जाती है जिससे वह कभी भी भाप या गैस में बदल जाता है। इसे 2 जुलाई से देखा जा सकता है।

सुपर सुब्बू

अगर आप कॉमेडी ड्रामा देखने की शौकीन हैं तो यह तेलुगू फिल्म नेटफ्लिक्स पर 2 जुलाई को रिलीज की जाने वाली है। इसमें सुब्रमण्यम चिल्लूकुरी राव की कहानी दिखाई गई है, जिसे सब प्यार से सब्बू बुलाते हैं। यह बहुत ही सीधा-साधा लेकिन बदकिस्मत लड़का है। जिसे एक गांव में सेक्स एजुकेशन अधिकारी बनाकर भेजा जाता है। यहां जाने के बाद उसकी जिंदगी में कई बदलाव आते हैं।

सर्वाइवल ऑफ द थिकेस्ट 3

कॉमेडी ड्रामा का तीसरा और आखिरी सीजन नेटफ्लिक्स पर 2 जुलाई को पेश किया जाएगा। ये एक प्लस साइज ब्लैक लेडी की कहानी है जिसकी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आते हैं। इससे घबराने की जगह वह अपने दम पर अपनी जिंदगी बेहतर बनाती है।

ये कहानियां करेगी मनोरंजन

नेटफ्लिक्स पर 4 जुलाई को क्राइम थ्रिलर डार्क विंड्स 4, डेमन्स ऑफ द शैडो रियलम, 5 जुलाई को एनिमेटिड सीरीज स्पार्क्स ऑफ टुमॉरो, 6 जुलाई को हिस्टोरिकल ड्रामा हैमनेट, 7 जुलाई को रियलिटी शो बेटर लेट दैन सिंगल 2 और कॉमेडी ड्रामा वंडरफुल नाइटमेयर रिलीज की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
जुलाई में होगा एंटरटेनमेंट का धमाका, OTT पर रिलीज होंगी ये दमदार फिल्में और सीरीज