नेटफ्लिक्स अपने दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने की कोई कसर नहीं छोड़ता। यहां एक से बढ़कर एक फिल्म और वेब सीरीज तो मौजूद है इसके अलावा गेमिंग का ऑप्शन भी अवेलेबल है। अब बीते ही दिन प्लेटफार्म में 8 साल और उससे कम उम्र के बच्चों के लिए एक नई एप्लीकेशन लॉन्च की है। नेटफ्लिक्स प्लेग्राउंड नाम की एप्लीकेशन बच्चों के लिए एक डेडीकेटेड स्पेस देती है। जहां पर वह अपने पसंदीदा शो पर बने हुए मजेदार गेम्स खेल सकते हैं।
अपने इस नए कदम के साथ कंपनी ने गेमिंग सेक्टर में पैर पसारना शुरू कर दिया है। सबसे खास बात यह है कि नेटफ्लिक्स प्लेग्राउंड का उपयोग यूजर्स अपनी नेटफ्लिक्स मेंबरशिप के साथ कर सकेंगे। वह बिना किसी इन एप परचेज के एड फ्री एनवायरनमेंट में पसंदीदा गेम्स खेल सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल यह एप्लीकेशन चुनिंदा जगहों पर आईफोन और आईपैड पर उपलब्ध है। इस महीने की अंत तक इसे दुनिया भर में लॉन्च किया जा सकता है।
लॉन्च हुआ Netflix Playground
कंपनी की तरफ से नेटफ्लिक्स प्लेग्राउंड को एक स्टैंडअलोन एप के तौर पर उपलब्ध करवाया गया है। इसमें मौजूद नेटफ्लिक्स अकाउंट से साइन इन किया जा सकता है। दर्शकों को यहां Peppa Pig, elmo, cookie monster और Seasame Street जैसे जाने-माने कार्टून कैरेक्टर्स वाले गेम खेलने का मौका मिलेगा। यह गेम तुरंत खेले जा सकते हैं और इन्हें ऑफलाइन खेलने का ऑप्शन भी उपलब्ध है। बच्चों के लिए इसमें पजल्स, कलरिंग, मेमोरी गेम्स और सिंपल क्रिएटिविटी टास्क वाले गेम शामिल किए गए हैं।
View this post on Instagram
एक ही जगह पर लर्निंग और क्रिएटिविटी
Netflix के मुताबिक इस प्लेटफॉर्म को उन्होंने एंटरटेनमेंट, क्रिएटिविटी और लर्निंग एक साथ पेश करने के लिए डिजाइन किया है। कंपनी के एनीमेशन सीरीज और किड्स एंड फैमिली टीवी के वाइस प्रेसिडेंट जॉन के मुताबिक एक ऐसी जगह बनाना चाहते हैं जहां बच्चे कंटेंट देखने की जगह एक्टिविटी भी कर सके। इसका मकसद लर्निंग, डिस्कवरी और प्लेईंग के लिए एक बेहतरीन जगह बनाना है।
पेरेंटिंग टूल की सुविधा
प्लेटफॉर्म की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक की एप्लीकेशन पैरेंटल कंट्रोल टूल्स के साथ बनाया गया है। इसमें बच्चों के लिए अलग-अलग प्रोफाइल, टाइटल लेवल ब्लॉकिंग, मैच्योरिटी फिल्टर और व्यूइंग हिस्ट्री टूल्स शामिल है। इससे पेरेंट्स ये तय कर सकेंगे कि उनके बच्चे गेमिंग एप पर क्या देख सकते हैं और क्या खेल सकते हैं। सबसे पहले 2021 में नेटफ्लिक्स की तरफ से मोबाइल गेम्स पेश किए गए थे लेकिन अब प्लेग्राउंड के साथ पहली बार बच्चों के लिए गेमिंग एप बनाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिलहाल कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूएस, फिलीपींस, न्यूजीलैंड और यूके जैसी जगहों पर उपलब्ध है। 28 अप्रैल को इसे दुनिया में लॉन्च कर दिया जाएगा।






