जब भी बड़े पर्दे पर कोई फिल्म रिलीज होती है, तो उसे असली पहचान कहानी और कमाई से मिलती है। कभी फिल्म का कोई डायलॉग प्रसिद्ध हो जाता है तो कभी गाने लोगों की जुबान पर छा जाते हैं। इन दिनों फिल्मों को री रिलीज करने का ट्रेंड काफी देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड के साथ साउथ फिल्म सिनेमा की फिल्में भी फिर से रिलीज की जा रही है।
री रिलीज के इस ट्रेंड में कुछ फिल्में तो ऐसी भी है जिन्हें ओरिजिनल रिलीज में रिस्पांस भले ही ना मिला हो। लेकिन जब यह दूसरी बार पर्दे पर आई तो दर्शकों ने इन्हें बहुत पसंद किया। आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं जिसे इतिहास रचा हुआ है। इसे तकरीबन 550 साल बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया।
550 बार रिलीज हुई फिल्म Om
बड़े पर्दे पर 550 बार रिलीज हो चुकी जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वह 30 साल पुरानी है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन आज भी इसे दर्शक देखना बहुत पसंद करते हैं। पुरानी फिल्में देखना हर किसी को पसंद होती है और जब यह थिएटर में रिलीज की जाए तो मजा और भी बढ़ जाता है।
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह 1995 में रिलीज की गई थी। इसका नाम ओम है, जिसने आपको कन्नड़ सुपरस्टार शिवराज कुमार देखने को मिलेंगे। इस गैंगस्टर ड्रामा को उपेंद्र के निर्देशन में बनाया गया था। फिल्म की कहानी और धुआंधार एक्शन दर्शकों को बहुत पसंद आया था।
फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड
यह फिल्म 550 बार सिनेमाघर में रिलीज की जा चुकी है। 30 साल में इतनी ज्यादा बार रिलीज होकर इसने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बेंगलुरु के कपाली सिनेमा घर में 30 से ज्यादा बार इसे रिलीज किया गया है। लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मय बे इस फिल्म के अनोखे रिकॉर्ड की जानकारी है।
कैसी है कहानी
इस फिल्म की कहानी अंडरवर्ल्ड नेटवर्क पर आधारित है। बेंगलुरु में जो अंडरवर्ल्ड नेटवर्क है उसके बारे में फिल्म में दिखाया गया है। यह कल्ट फिल्म मानी जाती है जिसका आज भी दर्शकों में क्रेज है। यह शिव राज कुमार के एक्टिंग करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है।
कितन बजट कितनी कमाई
फिल्म ओम को 75 लख रुपए की लागत से बनाया गया था।फर्स्ट रिलीज से लेकर बार-बार बड़े पर्दे पर दस्तक देकर इसने 10 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया है। यह आंकड़ा इस के कमर्शियल रूप से सक्सेसफुल होने की निशानी है।






