Hindi News

OTT पर छाया इन 5 फिल्मों का जलवा, जमकर स्ट्रीम कर रहे हैं दर्शक

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद आजकल फिल्मों को ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर रिलीज किया जाता है। चलिए आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जो ओटीटी पर धमाल मचा रही है।
OTT पर छाया इन 5 फिल्मों का जलवा, जमकर स्ट्रीम कर रहे हैं दर्शक

किसी भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जो नंबर हासिल होते हैं। वह उसके सफल और असफल होने का सबसे बड़ा कारण होते हैं। आजकल बड़े पर्दे के अलावा ओटीटी पर फिल्मों की सफलता पर असफलता भी बहुत मायने रखती है। आजकल तो ऐसा भी होता है कि जो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल पाई वो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा देती है।

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर दर्शकों को हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड सब कुछ देखने को मिलता है। आज हम आपको उन पांच फिल्मों के बारे में बताते हैं जो इन दिनों ओटीटी पर धमाल मचा रही है। दर्शक इन्हें बहुत पसंद कर रहे हैं।

रेड 2 (OTT Trending Movies)

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर रेड 2 धमाल मचा रही है। अजय देवगन की इस फिल्म में जमकर एक्शन बताया गया है जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। नेटफ्लिक्स पर यह नंबर वन पर स्ट्रीम कर रही है।

केसरी चैप्टर 2

इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है। अक्षय कुमार की यह फिल्म उनकी फिल्म केसरी का दूसरा हिस्सा है। इसे 30 लाख दर्शकों ने देखा है और अभी भी इसे देखने का सिलसिला जारी है।

ठग लाइफ

मणि रत्नम और कमल हासन लंबे समय के बाद किसी फिल्म के लिए हाथ में लाया था। यह फिल्म जब बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई तो धमाल नहीं मचा पाई। अब ये नेटफ्लिक्स पर धूम मचा रही है और इसे 24 लाख लोग देख चुके हैं।

उप्पू कापुराम्बू

अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई ये फिल्म बहुत शानदार है। कीर्थी सुरेश की इस फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इसे अब तक 20 लाख दर्शकों ने देख लिया है।

हेड्स ऑफ स्टेट्स

यह बहुत ही फेमस हॉलीवुड फिल्म है जो हाल ही में रिलीज हुई है। इसमें प्रियंका चोपड़ा और जॉन सीना जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। अमेजन प्राइम वीडियो पर इसे 17 लाख से ज्यादा दर्शक देख चुके हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews