Hindi News

पंकज त्रिपाठी का फिल्मों की महंगी टिकटों को लेकर बड़ा बयान, कहा – ‘लोगों के लिए ये बेहद महंगा सौदा’

Written by:Rishabh Namdev
Published:
पंकज त्रिपाठी का कहना है कि जब एक परिवार ₹2000 खर्च करके और अपने 5 घंटे का समय निकालकर थिएटर में पिक्चर देखने जाता है, तो यह आसान नहीं होता है ये बहुत महंगा सौदा होता है। इसीलिए अब फिल्मों के टिकट की कीमतों को कम किया जाना चाहिए।
पंकज त्रिपाठी का फिल्मों की महंगी टिकटों को लेकर बड़ा बयान, कहा – ‘लोगों के लिए ये बेहद महंगा सौदा’

पिछले कुछ समय में दर्शकों का सिनेमाघरों में न पहुंचना बड़े-बड़े अभिनेताओं को परेशान कर रहा है। यह मुद्दा अब और भी गहराता नजर आ रहा है। ज्यादातर फिल्में अब बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप नजर आ रही हैं। इसके पीछे के कारण को ढूंढने में कई बड़े डायरेक्टर लगे हुए हैं। वहीं हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने बड़ा बयान दिया है। बता दें कि पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ थिएटर में आई है लेकिन इसे बॉक्स ऑफिस पर इतना पसंद नहीं किया गया। चलिए जानते हैं कि इसको लेकर पंकज त्रिपाठी ने क्या कहा।

दरअसल, इस समय पंकज त्रिपाठी ‘मेट्रो इन दिनों’ के चलते खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भले ही यह फिल्म इतना अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हो, लेकिन पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है। लेकिन अब बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का अच्छा प्रदर्शन न कर पाना पंकज त्रिपाठी को भी खटक रहा है। उन्होंने इसकी वजह टिकट प्राइस को बताया है।

इसलिए दर्शक नहीं पहुंच रहे सिनेमाघर

दरअसल, हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों और सिनेमाघर को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि दर्शकों का सिनेमाघर तक न पहुंच पाने का सबसे बड़ा कारण टिकट की कीमतें हैं। फिल्मों में इसकी एक बड़ी भूमिका होती है। अगर आज के समय में किसी परिवार को थिएटर जाना पड़े, तो यह बहुत ही महंगा सौदा हो चुका है। आज टिकट की कीमतें बेहद ज्यादा हैं। वहां परोसा जाने वाला खाना भी बेहद महंगा है। मैं इस बिजनेस के खेल को नहीं समझ पा रहा हूं, लेकिन मुझे लगता है कि फिल्मों के टिकट अब महंगे हो चुके हैं, जो कि सभी के लिए बहुत बड़ी बाधा बन चुके हैं।

पंकज त्रिपाठी के काम की जमकर तारीफ हुई

जानकारी दे दें कि हाल ही में पंकज त्रिपाठी ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आए हैं। फिल्म के रिलीज होने से पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि इस फिल्म को खूब पसंद किया जाएगा। हालांकि उम्मीद से बेहद कम लोग थिएटर पहुंचे और इस फिल्म को उतना पसंद नहीं किया गया। हालांकि पंकज त्रिपाठी के काम की जमकर तारीफ हुई। इतना ही नहीं, पंकज त्रिपाठी पॉपुलर वेब सीरीज ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ में भी दिखाई दिए थे। उनके इस शो की जमकर तारीफें हुई थीं और लोगों को बेहद पसंद भी आया था। लेकिन अब फिल्मों को देखने के लिए लोग थिएटर कम पहुंच रहे हैं, जिसके चलते पंकज त्रिपाठी का कहना है कि अगर थिएटर का टिकट कम होगा तो लोग ज्यादा संख्या में पहुंचेंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews