Hindi News

Priyanka Chopra ने हाथों में सजाई पति के नाम की मेहंदी, नन्ही मालती ने जीता सबका दिल

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
प्रियंका चोपड़ा सिंगर निक जोनास से शादी करने के बाद लॉस एंजिल्स में बस गई हैं। हालांकि विदेशी धरती पर भी उन्हें भारतीय परंपराओं को निभाते हुए देखा जाता है। अब उन्होंने कुछ फोटोज शेयर की है जिसमें वह करवा चौथ की तैयारी करते दिखाई दे रही हैं।
Priyanka Chopra ने हाथों में सजाई पति के नाम की मेहंदी, नन्ही मालती ने जीता सबका दिल

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को अब ग्लोबल स्टार के तौर पर पहचाना जाता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में बेहतरीन पहचान हासिल करने के बाद अब वह विदेशी धरती पर भारत का परचम लहरा रही है। अपने पति और बच्ची के साथ वह रहती भले ही विदेश में है लेकिन भारतीय रीति रिवाज से आज भी दिल से जुड़ी हुई है। होली से लेकर दिवाली हर त्यौहार उन्हें धूमधाम के साथ मनाते हुए देखा जाता है। इतना ही नहीं वह करवा चौथ का व्रत भी बहुत अच्छी तरीके से सेलिब्रेट करती हैं।

हर बार की तरह इस साल भी प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के लिए करवा चौथ का व्रत रखने वाली है। देसी गर्ल के नाम से मशहूर इस एक्ट्रेस ने व्रत की तैयारी शुरू कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ झलकियां शेर की है जिन्हें देखने के बाद फैंस जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

प्रियंका ने लगवाई मेंहदी (Priyanka Chopra)

प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ से ठीक 1 दिन पहले सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी तैयारी की झलक दिखाई है। अपने हाथों में पति ने एक जोनस के नाम की मेहंदी लगवाई है। उन्होंने वीडियो और तस्वीरें शेयर की है जिसमें एक्ट्रेस ने अपने पति का असली नाम फ्लॉन्ट किया है। एक्ट्रेस के हाथ में पति का असली नाम निकोलस लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। दूसरे फोटो में उन्हें अपने दोनों हाथों पर मेहंदी दिखाते देखा जा रहा है। एक्ट्रेस ने तो मेहंदी लगाई है लेकिन उन्होंने एक क्यूट सी फोटो शेयर की है जिसमें उनकी बेटी मल्टी मेरे के हाथों में भी सुंदर सी मेहंदी लगी हुई दिखाई दे रही है।

Priyanka Chopra

कब हुई थी शादी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस साल 2018 में राजस्थान में धूमधाम से शादी के बंधन में बंधे थे। इससे शादी में परिवार और बॉलीवुड के कुछ फेमस चेहरे शामिल हुए थे। प्रियंका अब लॉस एंजेलिस में बस चुकी है लेकिन करवा चौथ दीपावली होली सभी त्योहारों को सेलिब्रेट करते हैं। दोनों की सुंदर सी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस है, जो अपने पिता और माता दोनों के ही परंपराओं और संस्कारों को सीख रही है।

Priyanka Chopra

एक्ट्रेस के आने वाले प्रोजेक्ट

प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो हॉलीवुड में तो वो एक्टिव हैं ही, अब एक बार फिर भारतीय इंडस्ट्री में वापसी करने जा रही हैं। उन्हें एसएस राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म में देखा जाने वाला है जिसका नाम एसएमबी 29 रखा गया है। इस फिल्म में उन्हें महेश बाबू के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। आर माधवन की भी इसमें मुख्य भूमिका है। जानकारी के मुताबिक फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है लेकिन रिलीज को लेकर किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews