Hindi News

मिनटों के काम का करोड़ों रुपए वसूलती है ये एक्ट्रेस, 600 करोड़ है नेटवर्थ, जीती है लग्जरी जिंदगी

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
प्रियंका चोपड़ा को हम सभी ग्लोबल एक्ट्रेस के तौर पर जानते हैं। वह ऐसी एक्ट्रेस है जिन्होंने कभी 4 मिनट का काम करने के लिए 6 करोड़ रुपए फीस ली थी।
मिनटों के काम का करोड़ों रुपए वसूलती है ये एक्ट्रेस, 600 करोड़ है नेटवर्थ, जीती है लग्जरी जिंदगी

बॉलीवुड के जितने भी कलाकार हैं, वह अपनी फिल्मों के अलावा लग्जरी जिंदगी, नेटवर्थ और फीस के लिए पहचाने जाते हैं। कुछ ऐसे कलाकार हैं जो कमाते तो करोड़ों हैं लेकिन बहुत सिंपल तरीके से रहते हैं। वहीं कुछ ऐसे हैं, जिनकी ऐशो आराम भरी लग्जरी लाइफ़स्टाइल किसी को भी हैरान कर सकती है। आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं जिसने 4 मिनट का आइटम सॉन्ग करने के लिए 6 करोड रुपए लिए थे।

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उन्होंने साउथ सिनेमा से अपना करियर शुरू किया था और अब वह हॉलीवुड में जाकर ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा है जिनकी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में किसी समय धाक हुआ करती थी। एक समय ऐसा था जब कुछ मिनट का काम करने के लिए उन्होंने करोड़ों रुपए फीस वसूल ली थी। चलिए हम आपको उनकी अर्बन की संपत्ति और यह आइटम सॉन्ग कौन सा था इस बारे में बताते हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने 4 मिनट के लिए 6 करोड़ (Priyanka Chopra)

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2013 में रिलीज हुई गोलियों की रासलीला रामलीला में आइटम नंबर किया था। इस फिल्म में लीड कैरेक्टर के तौर पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को देखा गया था। इसमें एक शानदार आइटम सॉन्ग राम चाहे लीला था जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने जबरदस्त डांस किया था। पूरा आइटम सॉन्ग में उनका व्हाइट आउटफिट लुक छा गया था। यह 4 मिनट का गाना था जिसके लिए मेकर्स ने एक्ट्रेस को 6 करोड़ रुपए दिए थे।

कितनी है नेटवर्थ

प्रियंका चोपड़ा ने अपना करियर साउथ की फिल्म थमीजहन से शुरू किया था। इसके बाद उन्हें अंदाज, मुझसे शादी करोगी, डॉन, कृष, डॉन 2, अग्निपथ, बर्फी, कृष 3, मैरी कॉम, गुंडे, बाजीराव मस्तानी जैसी फिल्मों में काम करते हुए देखा गया। एक फिल्म में काम करने के लिए प्रियंका 30 करोड रुपए फीस लेती हैं। एक्ट्रेस की नेटवर्क की बात करें तो बिल्कुल 600 करोड रुपए की संपत्ति की मालिक हैं। वह अपने पति सिंगर निक जोनस के साथ अमेरिका में रहती हैं और उनकी प्यारी सी बेटी मालती मैरी भी है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट

प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों उन्हें RRR और बाहुबली जैसी शानदार फिल्में देने वाले डायरेक्टर एसएस राजामौली की आने वाली फिल्म SSMB 29 पर काम करते हुए देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को 1000 करोड रुपए के बजट में बनाया जा रहा है। इसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू दिखाई देने वाले हैं। लंबे समय के बाद प्रियंका को किसी इंडियन फिल्म में देखा जाने वाला है, जिसको लेकर दर्शक एक्साइटेड हैं।