MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

क्रिटिकल हुई राजू श्रीवास्तव की तबीयत, डॉक्टर्स ने दी बड़ी अपडेट

Raju Srivastava

दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastav) की तबीयत इन दिनों काफी ज्यादा क्रिटिकल चल रही है। दरअसल उन्हें दिल्ली में एक जिम में एक्सरसाइज करने के दौरान हार्ट अटैक आया था। जिसकी वजह से वह गिर गए थे और तब से ही वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी तबीयत को लेकर काफी सारे अपडेट सामने आते रहते हैं।

अभी हाल ही में डॉक्टर द्वारा उनकी हेल्थ को लेकर एक अपडेट शेयर किया गया है। जिसको सुनने के बाद सभी फैंस की चिंता एक बार फिर से बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव की हालत एक बार फिर बिगड़ गई है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत काफी नाजुक है। उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है।

Must Read : कभी नहीं देखा होगा श्रीकृष्ण का ऐसा मंदिर, जहां राधा नहीं बल्कि मीराबाई को पूजते हैं भक्त

डॉक्टर्स ने कहा है कि राजू श्रीवास्तव का ब्रेन डेड है और उनका हार्ट भी काम नहीं कर रहा है। इस वजह से उनकी हालत और ज्यादा नाजुक हो गई है। जानकारी के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त के दिन हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद आनन फानन में उनसे दिल्ली के एम्स में भर्ती करवाया गया। तब से अब तक वह अस्पताल में ही भर्ती है।

उनकी हालत दिन पे दिन क्रिटिकल होती जा रही है। क्योंकि डॉक्टर्स ने बताया है कि उनके दिमाग में पानी घुस गया है। इतना ही नहीं उनके दिमाग में सूजन भी हो गई है। अब फैंस राजू श्रीवास्तव के लिए लगातार दुआएं कर रहे हैं।

आपको बता दे, बीते दिन ही एक्टर शेखर सुमन राजू श्रीवास्तव का हाल जानने गए थे। वह लगातार फैमिली के संपर्क में बने हुए है। उन्होंने ट्वीट कर बताया था कि अभी राजू श्रीवास्तव स्टेबल है। उनकी तबियत में सुधर है। वह बेहोश हैं लेकिन स्थिर हैं। उनको ठीक होने में एक हफ्ता लगेगा। आप सब लोग दुआ करें। हर-हर महादेव।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews