Hindi News

रश्मिका मंदाना का महारानी लुक आउट, लोगों ने क्वीन बताकर एक्ट्रेस पर प्यार लुटाया

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
छावा मूवी की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का महारानी लुक आउट हो चुका है, जो कि 14 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे। जिसका ट्रेलर कल यानी 22 जनवरी 2025 को रिलीज की जाएगी।
रश्मिका मंदाना का महारानी लुक आउट, लोगों ने क्वीन बताकर एक्ट्रेस पर प्यार लुटाया

Chhaava Rashmika Mandanna : रश्मिका मंदाना को फिल्म पुष्पा से काफी ज्यादा फेम मिला है। बहुत ही जल्द वह एक ऐसी फिल्म में नजर आने वाली हैं, जिसमें वह महारानी की भूमिका निभाएंगी। इसमें विकी कौशल लीड रोल में नजर आने वाले हैं। जिसका लुक आउट हो गया है, जिससे फैंस के एक्साइटमेंट बढ़ चुकी है। बता दें कि यह फिल्म मोस्ट अवेटेड फिल्म है।

इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है, जिसमें रश्मिका मंदाना छत्रपति शाहूजी महाराज की पत्नी महारानी यीशुबाई बनी है। जिसकी पहली झलक सामने आ चुकी है।

लूक हुआ ऑउट

दरअसल, मेर्क्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस की किरदार के दो लुक शेयर की है, जो की 14 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। जिसका ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज होगा। मेर्क्स ने इसके कैप्शन में लिखा, “हर शानदार राजा के पीछे शक्ति वाली रानी खड़ी होती है। स्वराज का गौरव महारानी यीशुबाई के रूप में रश्मिका मंदाना का परिचय दे रहा हूं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

फैंस ने किए ये कमेंट्स

इस पोस्ट के शेयर करते ही दर्शकों ने एक से बढ़कर एक कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह एक्ट्रेस साउथ और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्रीज पर राज कर रही है।” दूसरे ने लिखा, “रश्मिका मंदाना का अगला ब्लॉकबस्टर रास्ते में है।” तो वहीं एक अन्य ने लिखा, “उन्हें इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं। प्लीज उनका दिल ना तोड़े।”

ट्रेलर 22 जनवरी को रिलीज

बता दें कि उनके लुक को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। जिसमें उनका खिलखिलाता हुआ चेहरा नजर आ रहा है। वहीं, दूसरी तस्वीर में वह काफी चिंतित नजर आ रही है। फिल्म का ट्रेलर 22 जनवरी को रिलीज होगा। जिसके लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय खन्ना भी अहम भूमिका निभाने वाले हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews