Shahid Kapoor’s reaction to the attack on Saif Ali Khan : अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों मीडिया में चर्चा का विषय बना बने हुए हैं। दरअसल, 15 जनवरी की देर रात एक्टर के घर पर चोरी करने की कोशिश की गई थी। इस दौरान हाथापाई में सैफ अली खान को गंभीर चोटें आई है। जिस कारण वह लीलावती अस्पताल में भर्ती है। इस घटना ने अन्य स्टार्स की सुरक्षा पर भी सवाल उठा दिए हैं। सभी एक्टर और एक्ट्रेस सैफ अली खान के लिए दुआएं मांग रहे हैं। इसी बीच शाहिद कपूर ने भी अभिनेता पर हुए हमले को लेकर अपना रिएक्शन दिया है।
फिलहाल, शाहिद कपूर फिल्म देवा में नजर आने वाले हैं। इसके लिए वह ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे, जहां रिपोर्टर ने सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर उनसे एक सवाल किया। इससे वह बेहद नाराज हो गए।
ये भी पढ़ें
शाहिद कपूर ने दिया रिएक्शन
रिपोर्टर द्वारा घुमा-फिरा कर सवाल पूछने पर शाहिद कपूर ने करारा जवाब देते हुए कहा, “आप जो कह रहे हैं, वह बहुत दुखद घटना है। सैफ अली खान पर हुए हमले से हम सभी हैरान है। यदि आप इसे घुमा फिरा कर नहीं पूछते, तो यह ज्यादा अच्छा लगता।” आगे उन्होंने अपनी बात को कंटिन्यू करते हुए कहा, “आई होप सैफ ठीक हो जाए। मुंबई जैसे शहरों में ऐसा होता नहीं है, क्योंकि यह बहुत ही सेफ सिटी मानी जाती है। लोग रात के दो-तीन बजे भी आराम से घूम सकते हैं। ऐसे में सैफ संग ऐसी घटना का होना वाकई शॉकिंग है।” शाहिद कपूर ने आगे कहा, “मैं उम्मीद करता हूं कि उनकी हेल्थ जल्दी रिकवर हो जाए।”
जांच जारी
वहीं, इस घटना के बाद से सैफ अली खान के घर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। मामले में उनकी मेड ने पुलिस को बताया था कि हमलावर ने 1 करोड़ रुपये मांगे थे। जिसमें लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि मुंबई पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।