बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) दर्शकों के बीच हमेशा अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं। आज से नहीं लगभग तीन दशक से वह बेहतरीन फिल्मों के जरिए वो दर्शकों का एंटरटेनमेंट कर रहे हैं। किंग खान को रोमांस का बादशाह कहा जाता है।
शाहरुख खान की फिल्मों की बात निकलती है तो उनमें अधिकतर फिल्में हिट ही नजर आती है। क्या आपको पता है कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जिन्हें करने से शाहरुख खान ने मना कर दिया था और इन्हीं ने सलमान खान और आमिर खान को स्टार बना दिया। चलिए आज हम आपको इन फिल्मों के बारे में बताते हैं।
कहो ना प्यार है (Shahrukh Khan)
यह ऋतिक रोशन की डेब्यू फिल्म है, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। आपको जानकर हैरान होगी लेकिन सबसे पहले यह फिल्म शाहरुख खान को ऑफर की गई थी। उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया था, जिसकी वजह से यह ऋतिक को मिली और वह रातों-रात सुपरस्टार बन गए।
3 इडियट्स
राजकुमार हिरानी की यह ब्लॉकबस्टर फिल्म आमिर खान की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में सबसे पहले शाहरुख खान को कास्ट किया जाने वाला था। उस समय वह दूसरे प्रोजेक्ट में व्यस्त थे इसलिए उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया था। आखिरकार ये आमिर खान को ऑफर हुई और रैंचो के किरदार से उन्होंने इतिहास रच दिया।
एक था टाइगर
एक था टाइगर फ्रेंचाइजी सलमान खान की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। सबसे पहले इस फिल्म को शाहरुख खान को ऑफर किया गया था। एक्टर ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया और सलमान ने टाइगर का किरदार निभाया। यह फिल्म हिट साबित हुई और इसके दो सीक्वल आ चुके हैं।
मुन्ना भाई एमबीबीएस
संजय दत्त की ये एक फिल्म तो आप सभी को याद होगी। यह ऐसी फिल्म है जो आज भी लोगों को हंसाने का काम करती है। यह रोल किंग खान को ऑफर किया गया था। किसी कारण से उन्होंने मना कर दिया और फिर संजय दत्त ने इस किरदार को हमेशा के लिए दर्शकों के दिल में बसा दिया।
लगान
लगाना आमिर खान की सबसे फेमस फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लिए एक्टर को ऑस्कर का नॉमिनेशन भी मिला था। उनसे पहले से शाहरुख खान को ऑफर किया गया था। एक्टर को स्क्रिप्ट समझ नहीं आई थी और उन्होंने काम करने से मना कर दिया था।






