बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा एक बार फिर अपने नए किरदार के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। अपनी शादी और फिर प्रेगनेंसी के बाद उन्हें एक्टिंग से थोड़ा दूर देखा गया था लेकिन अब उन्होंने वापसी की तैयारी कर ली है। दरअसल, एक्ट्रेस पहली बार किसी वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं।
दरअसल, एक्ट्रेस को ओटीटी की सीरीज शक: ट्रस्ट नो वन में देखा जाने वाला है। कुछ समय पहले ही इस सीरीज का ऐलान किया गया था और तब से ही यह चर्चा में बनी हुई है। अब इसकी चर्चा और भी बढ़ गई है क्योंकि सीरीज का शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इसमें एक्ट्रेस का एंट्रेंस रोल दिखाया गया है जो फैंस को बहुत पसंद आया।
शक का ट्रेलर आउट
शक का जो ट्रेलर सामने आया है, उसकी शुरुआत एक बच्चे की किडनैपिंग से दिखाई गई है। डिलीवरी के बाद अस्पताल में मां बनी परिणीति का बच्चा चोरी हो जाता है। देखते ही देखते 8 साल गुजर जाते हैं लेकिन एक मां अपनी बच्चों की खोज लगातार करती रहती है। मामले में ट्विस्ट तब आता है जब अचानक 8 साल बाद उसके पास बच्ची की फोटो आती है। पुलिस को शक होता है कि कहीं बच्ची अपने सर्किल में से किसी ने तो किडनैप नहीं की है। शक कि सूई हर शख्स पर जाती है यहां तक की परिणीति की सास और पति पर भी शक किया जाता है।
View this post on Instagram
सस्पेंस से भरा है ट्रेलर
सीरीज का पूरा ट्रेलर मिस्ट्री और सस्पेंस से भरा हुआ है। परिणीति एक साइकेट्रिक से मिलती है और अपना इलाज करती है। उसे लगता है कि कोई उसे पागल करना चाहता है। दूसरी तरफ वह अपनी बच्ची को ढूंढने के लिए तांत्रिक का सहारा लेती है। वीडियो में जमकर सस्पेंस और थ्रिल दिखाया गया है। परिणीति के अलावा अन्य कलाकारों की भूमिका भी काफी मजबूत है।
कब आएगी शक
शक की रिलीज डेट की बात करें तो इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 24 सितंबर को पेश किया जाएगा। इसमें परिणीति के साथ जेनिफर विंगेट, सोनी राजदान, अनूप सोनी, ताहिर राज भसीन, शरलीन सेठी और सुमित व्यास जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।






