Hindi News

‘भाबीजी घर पर हैं’ से शुभांगी अत्रे का इमोशनल अलविदा, सेट का आखिरी वीडियो देख फैंस रो पड़े

Written by:Bhawna Choubey
Last Updated:
‘भाबीजी घर पर हैं’ छोड़ने के बाद शुभांगी अत्रे ने सेट से अपना आखिरी वीडियो शेयर किया। फैंस इमोशनल होकर पूछ रहे हैं कि अब शो कैसा लगेगा? क्या पुरानी अंगूरी भाभी शिल्पा शिंदे की एंट्री से कहानी में बड़ा मोड़ आने वाला है?
‘भाबीजी घर पर हैं’ से शुभांगी अत्रे का इमोशनल अलविदा, सेट का आखिरी वीडियो देख फैंस रो पड़े

लोकप्रिय टीवी शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ से एक बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से अंगूरी भाभी का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे (Shubhangi Atre) ने आखिरकार शो को अलविदा कह दिया है। सेट से अपना आखिरी वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने बेहद भावुक अंदाज़ में टीम को जलेबी खिलाई और कहा गुडबाय मेरी एक्सटेंडेड फैमिली।” वीडियो देखते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस भावुक हो गए। कई लोगों ने कमेंट किया कि उनके बिना शो की पहचान अधूरी है।

दिलचस्प बात यह है कि शो में जल्द ही पुरानी अंगूरी भाभी, यानी शिल्पा शिंदे की एंट्री की चर्चा जोरों पर है। इससे कहानी में बड़ा बदलाव आने वाला है। वहीं, शुभांगी ने इंटरव्यू में साफ कहा कि वह अब नए किरदारों और नए शोज़ में हाथ आज़माना चाहती हैं। 8 साल से ज्यादा समय तक इस आइकॉनिक किरदार को निभाने के बाद उनका यह फैसला फैंस के लिए जितना चौंकाने वाला है, उतना ही भावुक भी।

शुभांगी अत्रे ने क्यों छोड़ा ‘भाबीजी घर पर हैं’?

एक लंबे इंटरव्यू में शुभांगी अत्रे ने बताया कि उन्होंने यह फैसला बहुत सोच–समझकर लिया। उन्होंने कहा कि “मेरा सफर आन–बान–शान से शुरू हुआ था और मुझे खुशी है कि मेरी विदाई भी उसी तरह हुई। यह साफ है कि वे रिप्लेसमेंट या कास्ट बदलाव की उलझनों में नहीं पड़ना चाहतीं। उन्होंने कहा कि शो की टीम उनके लिए परिवार जैसी है और इस सेट पर बिताया हर पल उनके दिल के बेहद करीब रहेगा। रिप्लेसमेंट क्यों हुआ, कैसे हुआ इन सवालों में उलझने का कोई फायदा नहीं,” उन्होंने कहा। यह बयान साफ बताता है कि शुभांगी मैनेजमेंट फैसलों पर ज्यादा चर्चा नहीं करना चाहतीं और पॉजिटिव तरीके से आगे बढ़ना चाहती हैं।

जलेबी खिलाकर भावुक हुई ‘अंगूरी भाभी’

शुभांगी ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया, वह फैन्स के लिए किसी झटके से कम नहीं था। वीडियो में वे शो की पूरी टीम को जलेबी खिलाती दिखती हैं डायरेक्टर्स, लाइटमैन, मेकअप टीम, को–एक्टर्स, सभी को। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा जलेबी वाला बाय मेरी एक्सटेंडेड फैमिली को गुडबाय। जैसे ही वीडियो सामने आया, कमेंट सेक्शन भर गया कुछ ने लिखा मैम आपके बिना शो अधूरा है। तो कुछ ने लिखा 10 साल से आपको देख रही थी अब शो नहीं देखूंगी। किसी ने कहा की आप ही असली अंगूरी भाभी हैं।

क्या वाकई शिल्पा शिंदे की एंट्री की वजह से हुआ बदलाव?

टीवी गलियारों में चर्चा है कि अब शो में फिर से शिल्पा शिंदे लौट रही हैं यानि ओरिजिनल अंगूरी भाभी। उनकी वापसी खुद में एक बड़ा मोड़ है, क्योंकि उन्होंने 2016 में शो छोड़ा था और तब से शुभांगी इस किरदार को निभा रही थीं।

 

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
मुझे लगता है कि कलम में बहुत ताकत होती है और खबरें हमेशा सच सामने लाती हैं। इसी सच्चाई को सीखने और समझने के लिए मैं रोज़ाना पत्रकारिता के नए पहलुओं को सीखती हूँ। View all posts by Bhawna Choubey
Follow Us :GoogleNews