Hindi News

बॉलीवुड के गलियारे में फिर गूंजेगी किलकारी, Sonam Kapoor दूसरी बार बनने वाली हैं मां

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। उन्होंने यह बताया है कि वह दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर उन्होंने इस बारे में जानकारी दी है।
बॉलीवुड के गलियारे में फिर गूंजेगी किलकारी, Sonam Kapoor दूसरी बार बनने वाली हैं मां

बॉलीवुड की गलियों से इन दिनों एक के बाद एक खुशियों की अनाउंसमेंट हो रही है। बीते दिनों कई स्टार कपल्स माता पिता बने हैं। इनमें कटरीना कैफ से लेकर परिणीति चोपड़ा तक के नाम शामिल हैं। इसी बीच अब एक्ट्रेस सोनम कपूर ने भी खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने बताया है कि वह दूसरी बार मां बनने जा रही हैं।

सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा की खुशी का इस वक्त कोई ठिकाना नहीं है। दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि वह अपने जीवन में नन्हे मेहमान का स्वागत करने जा रहे हैं। जैसे ही यह खबर सामने आई बॉलीवुड के सितारों सहित फैंस ने कपल को बधाई देना शुरू कर दिया।

दूसरी बार मां बनेंगी सोनम

सोनम कपूर और आनंद आहूजा दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में वह पिंक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक में उन्हें अपना बेबी बंप फ्लांट करते हुए देखा गया।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा मदर। बस इतना देखते ही सोशल मीडिया पर बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। बॉलीवुड के कई सितारों ने एक्ट्रेस को शुभकामनाएं दी है। परिणीति चोपड़ा से लेकर करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा तक कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है। आपको बता दें की एक्ट्रेस साल 2026 में अपने बच्चे का स्वागत करेंगी।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonam A Kapoor (@sonamkapoor)

पहले से है बेटा

साल 2022 में सोनम कपूर और आनंद आहूजा पहली बार माता-पिता बने थे। दोनों का एक बेटा था जिसका नाम इन्होंने वायु रखा है। अब यह दोनों एक बार फिर माता-पिता बनने जा रहे हैं। सोनम के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन अपने फैशन और स्टाइल के जरिए फैंस के बीच हमेशा चर्चा में रहती हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews