बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया है। आहूजा परिवार में एक बार फिर खुशियों की किलकारी गूंज उठी है। अपने पहले बच्चे के तीन साल बाद एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है और इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।

सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने अपनी शादी के 4 साल बाद एक बेटे का स्वागत किया था। साल 2022 में बेटे वायु के माता-पिता बनने के बाद अब यह दूसरी बार पेरेंट्स बन चुके हैं।

सोशल मीडिया से दी जानकारी

सोनम कपूर ने 29 मार्च को बेटे को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने फैंस को यह खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा बहुत कृतज्ञता और प्यार भरे दिलों के साथ हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि 26 मार्च 2026 को हमारे घर में एक नन्हे बेटे का आगमन हुआ है।

नए सफर के लिए हैं एक्साइटेड

सोनम ने आगे लिखा कि हमारा परिवार अब और बड़ा हो गया है और उसके आने से हमारे दिल भी खूबसूरत तरीके से बढ़ गए हैं। भाइयों अपने छोटे भाई का स्वागत कर बहुत खुश है और हम इस अनमोल जान के लिए खुद को बाहर सौभाग्यशाली महसूस करते हैं जिसने हमारे घर को खुशियों और आशीर्वाद से भर दिया है। हम चार लोगों के परिवार के रूप में इस खूबसूरत नए चैप्टर की शुरुआत करने के लिए काफी एक्साइटेड हूं और ईश्वर की आभारी हूं।

लगा बधाईयों का तांता

सोनम कपूर ने जैसे ही सोशल मीडिया के जरिए नन्हे बेटे के स्वागत की जानकारी दी। वैसे ही बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया। सोशल मीडिया पर फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी उन्हें माता-पिता करने की बधाइयां देते हुए दिखाई दिए। अनुराग कश्यप, बिपाशा बसु, करीना कपूर खान, शाहीन भट्ट, स्वरा भास्कर, हुमा कुरैशी, दिया मिर्जा और काजल अग्रवाल जैसे सेलेब्स ने कमेंट बॉक्स में बधाइयां दी।