अभिनेता सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) अपने जमाने में बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं, जो फिलहाल काफी लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर है, लेकिन अब वह दमदार अवतार में बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। जिसका पहला लुक सामने आ चुका है। दरअसल, फिल्म केसरी वीर का पहला लुक आउट हो चुका है, जिसमें उनके किरदार को देखा जा सकता है।

बता दें कि केसरी वीर अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। जिसमें सुनील शेट्टी अहम भूमिका में नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ चुकी है।

देखें पोस्ट

बता दें कि इस फिल्म में सुनील शेट्टी वेक दास जी की भूमिका में नजर आएंगे। जिसका पहला लुक सामने आ चुका है, जिसे मेर्क्स ने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें अभिनेता हाथ में खून से रंगीन कुल्हाड़ी लिए हुए हैं। गले में रुद्राक्ष और शेर पर पगड़ी पहने चीखकर युद्ध के लिए तैयार दिख रहे हैं। जिसके कैप्शन में लिखा गया है, “वेदा जी एक महान योद्धा और सोमनाथ की लड़ाई का एक शक्तिशाली योद्धा।”

लुक दिख रहा अलग

इसमें एक्टर का लुक एकदम अलग नजर आ रहा है, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। पोस्ट शेयर होते ही एक यूजर ने लिखा, “लीजेंड लौट आया। अब और इंतजार नहीं कर सकता हूं।” तो दूसरे यूज़र ने लिखा, बैंग के साथ वेगदा जी आ रहे हैं।” वहीं, एक अन्य यूज़र ने लिखा, “क्या लुक है बेटा जी।”

इस दिन होगी रिलीज

यह एक ऐतिहासिक फिल्म है, जिसे कनु भाई चौहान ने बनाई है फिल्में सुनील शेट्टी के अलावा सूरज पंचोली, विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा नजर आएंगे। यह फिल्म 16 मई को भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के सिनेमाघर में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी सोमनाथ मंदिर की रक्षा करने वाले वीर हमीर जी गोहिल पर आधारित है। फिलहाल, पोस्ट को देखकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ चुकी है। फिल्म लगभग बनकर पूरी हो चुकी है। अब देखना यह होगा कि थिएटर में रिलीज होने के बाद यह कितनी ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है।