Hindi News

Sunny Deol की इस ब्लॉकबस्टर के साउथ में जमकर बने रीमेक, फिसड्डी निकला बॉलीवुड सीक्वल

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
सनी देओल इस समय अपनी फिल्म 'जाट' को लेकर चर्चा में है। मेकर्स जल्द ही इसका सीक्वल भी बनाने वाले हैं। चलिए आपको इसी बीच एक्टर की एक ब्लॉकबस्टर फिल्म के बारे में बताते हैं।
Sunny Deol की इस ब्लॉकबस्टर के साउथ में जमकर बने रीमेक, फिसड्डी निकला बॉलीवुड सीक्वल

बॉलीवुड स्टार सनी देओल इस समय अपनी फिल्म ‘जाट’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उन्हें जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा जा रहा है। फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसके सीक्वल की घोषणा भी कर दी है। अनाउंसमेंट होते ही फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है।

सनी देओल बॉलीवुड के एक ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है। उनकी कुछ फिल्मों के साउथ में रीमेक भी बनाए गए हैं। जिन पर दर्शकों ने जमकर प्यार लुटाया है। आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं जिसके साउथ में दनादन रीमेक बनाए गए। लेकिन जब इसका बॉलीवुड में सीक्वल बना तो बुरी तरह से फ्लॉप हुआ।

हिट हुई थी घायल (Sunny Deol)

1990 में राजकुमार संतोषी के डायरेक्शन में फिल्म ‘घायल’ बनाई गई थी। इस फिल्म को बनाने में 2.5 करोड़ का खर्च किया गया था और इसने 20 करोड़ का कलेक्शन किया था।

ये कलाकार आए थे नजर

सनी देओल की इस फिल्म में उनके साथ मीनाक्षी, राज बब्बर, मौसमी चटर्जी, ओम पुरी जैसे कलाकार लीड रोल में थे। जब यह फिल्म रिलीज हुई तो इसकी कहानी और दर्शकों की एक्टिंग लोगों को इतनी पसंद आई कि इसके तीन भाषाओं में रीमेक बनाए गए।

3 भाषाओं में घायल के रीमेक

तमिल रीमेक

1992 में भारथम नाम से इस फिल्म का रिमेक बनाया गया। इस फिल्म में विजयकांत और भानुप्रिया को लीड रोल में देखा गया था। इसमें आनंद राज, नेपोलियन, चंद्रशेखर, सुमित्रा, एसपी बालसुब्रमण्यम जैसे कलाकार नजर आए थे।

तेलुगु रीमेक

1998 में इस फिल्म का तेलुगू रीमेक गम्यम नाम से बनाया गया। इसमें ब्रह्मानंदम, श्रीकांत, कोटा श्रीनिवास मुख्य कलाकार के तौर पर देखे गए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

कन्नड़ रीमेक

1999 में इस फिल्म का कन्नड़ में रीमेक बनाया गया। विश्वा नाम की इस फिल्म में शिवराज कुमार, सुहासिनी, सुचित्रा कृष्णमूर्ति, सत्य प्रकाश, सत्यजीत जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।

नहीं चल पाया सीक्वल

साल 2016 में सनी देओल की इस फिल्म का सीक्वल बनाया गया था। ‘घायल वन्स अगेन’ के नाम से आई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिसड्डी साबित हुई। 50 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का डायरेक्शन खुद सनी ने किया था। ओम पुरी, सोहा अली खान, शिवम पटेल की ये फिल्म 45 करोड़ ही कमा पाई थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews