Hindi News

सोनाक्षी सिन्हा संग होली प्रैंक करते नजर आए जहीर इकबाल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
जहीर और सोनाक्षी हमेशा चर्चा में बने रहने वाले कपल हैं। अब इन दोनों के होली प्रैंक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोनाक्षी सिन्हा संग होली प्रैंक करते नजर आए जहीर इकबाल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल बॉलीवुड इंडस्ट्री के। ऐसे कपल हैं, जिन्हें अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री की वजह से पहचाना जाता है। यह दोनों हमेशा सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए दिखाई देते हैं। फैंस के बीच इनकी केमिस्ट्री काफी पॉपुलर है।

होली का त्यौहार आ चुका है और आम आदमी से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इसकी तैयारी में लगे हुए हैं। हर तरफ रंग बिरंगा माहौल देखने को मिल रहा है। अब बी टाउन में भी होली का खुमार चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। इसी बीच सोनाक्षी और जहीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जहीर को अपनी पत्नी के साथ होली प्रैंक करते हुए देखा गया।

सोनाक्षी-जहीर का वीडियो वायरल

सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसे कपल ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम के जरिए शेयर किया है। वीडियो में इन दोनों को अपने एक शूट की तैयारी करते हुए देखा जा रहा है। तभी जहीर स्कूटी पर बैठी है और सोनाक्षी को हेलमेट देते हुए बैठने को कहते हैं। एक्ट्रेस हेलमेट लगाने जाती हैं तो उनके ऊपर कलर गिर जाता है। दरअसल इकबाल ने पहले से ही हेलमेट में रंग भर दिया था। यह देखकर सोनाक्षी हैरान हो जाती हैं और उन्हें करने के लिए दौड़ती हैं। दोनों का यह क्यूट मोमेंट फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। इसे शेयर करते हुए कपल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा रिश्ता इजी है हमारा रिश्ता अव्यवस्थित है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

फैंस ने जमकर किए कमेंट

सोनाक्षी और जहीर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस पर जमकर कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा दोनों बहुत स्वीट हैं। एक ने लिखा वेरी क्यूट कपल। एक कहना था बुरा ना मानो होली है। एक यूजर इन दोनों को अपना फेवरेट कपल बताता हुआ दिखाई दिया। बता दें कि इस कपल को अक्सर अपनी तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है। इन पर चाहने वालों की जमकर रिएक्शन भी देखने को मिलते है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews