MP कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, आदेश संशोधित, मिलेगा लाभ

government employees

demo pic

सतना, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में दिवाली (diwali) से पहले कर्मचारियों (employees) को बड़ी राहत दी गई है। दरअसल एक तरफ जहां प्रदेश के कर्मचारियों को दो-दो वेतन वृद्धि (increment) के साथ डीए (DA) में बढ़ोतरी का लाभ मिला है। वहीं सरकार ने 5 डे वीक (5 day week) की घोषणा कर कर्मचारियों को सप्ताह में 2 दिन छुट्टी का लाभ दे दिया है।

इसी बीच कर्मचारियों को एक और लाभ दी गई है। मध्यप्रदेश में राज्य शासन की तरफ से 5 Day week घोषित किया गया है। जिससे कि शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होते हैं। वहीं कर्मचारियों को दीपावली पर मिलने वाले अवकाश के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर बाजार बंद रहता और भाई दूज इस बार 6 नवंबर शनिवार को होना है।

राज्य शासन की तरफ से कर्मचारियों को अवकाश देने के लिए 6 नवंबर को भाई दूज का लोकल अवकाश दिया गया था। जिसे जिला कलेक्टर ने निरस्त कर दिया है। कर्मचारियों की मांग थी कि जिले के लिए घोषित तीन स्थानीय अवकाश में 6 नवंबर शनिवार को भाई दूज का घोषित अवकाश निरस्त किया जाए और इसके स्थान पर दीपावली के दूसरे दिन 5 नवंबर को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाए।

Read More: MPPSC SES Exam 2020 : उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर, इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड

जिसे मान्य कर लिया गया है। इस मामले में सतना कलेक्टर अजय कटेसरिया ने 6 नवंबर शनिवार को भाई दूज अवकाश निरस्त करते हुए दीपावली अवकाश को 7 नवंबर रविवार तक बढ़ा दिया है। जिसे कर्मचारियों को काफी लाभ मिला है।

बता दें कि दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा और भाई दूज 6 नवंबर शनिवार को होने हैं। मध्यप्रदेश में शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश घोषित किया गया है। जिसके बाद सरकारी कर्मचारियों को दीपावली पर 5 नवंबर शुक्रवार की छुट्टी देकर 6 और 7 नवंबर (शनिवार -रविवार) गोवर्धन पूजा और भाई दूज के मौके पर होने वाले साप्ताहिक अवकाश की वजह से अब दीपावली के 3 दिन तक की छुट्टी मिलेगी। हालांकि यह छुट्टी बैंक और कोषालय के कर्मचारियों पर लागू नहीं किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
MP कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, आदेश संशोधित, मिलेगा लाभ