Hindi News

बढ़े केस, स्कूल खुलते ही 16 छात्रों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, परिसर को किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Last Updated:
बढ़े केस, स्कूल खुलते ही 16 छात्रों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, परिसर को किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट स्कूल (School) खुलने के साथ ही एक बार फिर से कोरोना (corona) डराने लगा है। केंद्र की तरफ से लगातार चेतावनी दी जा रही है। दरअसल छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय (jawahar navodaya vidyalaya) की 8वीं और 10वीं कक्षा के कम से कम 17 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव (Report positive) आई है। वही रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी बच्चों को हॉस्पिटल से निकाल के गेस्ट हाउस में शिफ्ट किया गया जबकि पूरे स्कूल को कंटेनमेंट जोन (containment zone) घोषित कर दिया गया है।

राज्य शासन द्वारा छठी से बारहवीं तक में पढ़ने वाले करीबन 176 लड़की जबकि 300 लड़कों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। बता दें कि देशभर में बड़ी संख्या में कोरोना के मामले में वृद्धि देखी जा रही है। आए दिन बढ़ती संख्या चिंता का विषय बने हुए हैं।

इधर रायगढ़ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस एन केशरी ने कहा कि 17 छात्राएं जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उन्हें छात्रावास से एक गेस्टहाउस में भेज दिया गया है और पूरे स्कूल को ‘कंटेनमेंट जोन’ घोषित कर दिया गया है।

Read More : सनी लियोन को साधुओं की धमकी, “माफी नहीं मांगी तो देश में नहीं रहने देंगे”

उन्होंने कहा कि 13 लड़कियों की रिपोर्ट शुक्रवार को जबकि 4 की शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शुक्रवार को छठी से बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली 176 लड़कियों और शनिवार को 300 लड़कों के सैंपल जाँच के लिए लिए गए है। इन परिणामों का इंतजार किया जा रहा है।

अधिकारी ने कहा पिछले रविवार को कुछ बच्चों के माता-पिता अपने बच्चों से मिलने आए थे। माता-पिता में से एक कोरोना संक्रमित थे। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के प्रसार को रोकने और स्थिति की निगरानी के लिए एक शिविर लगाया है।

हालांकि इन सबके बीच एक राहत की बात यह है कि अब 15 से 18 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन दी जा सकेगी। बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसकी घोषणा की गई है नए साल में बच्चों को कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी इससे पहले स्कूलों में बढ़ रहे मामले को देखते हुए राज्य सरकार स्कूलों को बंद करने पर बड़ा फैसला ले सकती है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !