Hindi News

MP कर्मचारियों के लिए सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, अप्रैल महीने से मिलेगा लाभ, होगा समस्याओं का समाधान

Written by:Kashish Trivedi
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) द्वारा होली से पहले अधिकारी कर्मचारियों (MP Employees) को बड़ा फायदा दिया गया। दरअसल होली के तोहफे के रूप में 11% DA वृद्धि (DA Hike) का ऐलान किया गया। जिसके बाद प्रदेश के कर्मचारियों का डीए बढ़कर 31 फीसद हो गया है। वहीं सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने कहा कि अधिकारी कर्मचारियों की मांगों और अन्य समस्याओं का निराकरण जल्द किया जाएगा। वह सरकार पर अपना भरोसा बनाए रखें।

अधिकारी संगठनों से चर्चा करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश की सरकार अधिकारी कर्मचारी के परिवार की भावना और टीमस्पिरिट के कार्य करने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। अधिकारी कर्मचारियों के सहयोग से ही स्वास्थ्य शिक्षा से प्रदेश की प्रगति और नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। सीएम शिवराज ने कहा कि कई अधिकारी कर्मचारी की सभी समस्याओं का समाधान व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाते हुए किया जाएगा।

Read More : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : जबलपुर की 82 साल की महिला शांति बाई का सम्मान करेगी दिल्ली सरकार

इसके लिए प्रेमभाव संवेदनशीलता और वार्तालाप से बात का निष्कर्ष निकाला जाएगा। सीएम शिवराज ने कहा कि Corona की कठिन समय में हमारे पास भी चुनौतियां थी लेकिन इससे उभरने के साथ ही स्वास्थ्य सेवा और कानून-व्यवस्था की स्थिति सहित गेहूं खरीदी की व्यवस्था सभी मोर्चे पर अधिकारी कर्मचारी द्वारा अपने दायित्व निभाए जाने से सरकार ने नई उपलब्धि हासिल की है।

CM शिवराज ने कहा कि Corona काल में उपजे वित्तीय संकट और आर्थिक परिस्थितियों के कारण राज्य सरकार द्वारा अधिकारी कर्मचारियों को उनका जायज अधिकार समय पर नहीं दिया गया। लेकिन अब परिस्थितियां समान हो रही है जिसके बाद महंगाई भत्ते में वृद्धि का निर्णय लिया गया है। अप्रैल महीने से उन्हें 31 फीसद दिए वृद्धि का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा भी अगले महीने से उनके सभी अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। अधिकारी कर्मचारी अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहे राज्य सरकार के लिए उनका आयाम सर्वोपरि है।

प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी लंबे समय से प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना की मांग लिए बैठे है। इसके अलावा कर्मचारियों द्वारा प्रमोशन को लेकर भी लगातार सरकार से बड़ी मांग की जा रही है। माना जा रहा है कि सेंसर द्वारा पुरानी पेंशन योजना और प्रमोशन जैसे मांगों से है।

Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews