Hindi News

VIDEO: भ्रष्टाचारियो को सीएम शिवराज की कड़ी चेतावनी- पाई पाई होगी वसूल

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
VIDEO: भ्रष्टाचारियो को सीएम शिवराज की कड़ी चेतावनी- पाई पाई होगी वसूल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मप्र उपचुनाव (MP By- election) से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) एक अलग अंदाज में ही नजर आ रहे है।एक तरफ चुनावी विधानसभाओं में वोटरों को रिझाने के प्रयास से बड़े ऐलान किए जा रहे है तो दूसरी तरफ लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों को भी मंच से ही पद से हटाया जा रहा है। अब सीएम शिवराज सिंह ने चेतावनी दी है कि भ्रष्टाचारियों को छोड़ूँगा नहीं, टेटुआ में हाथ डाल कर जनता के पैसे निकालूँगा।

यह भी पढ़े.. MP को बड़ी सौगात, जल्द शुरु होगी उज्जैन-फतेहाबाद रेल लाइन, ऐसे रहेगा रुट

दरअसल, रविवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान निवाड़ी की पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र (Prithvipur Assembly Constituency) में बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में सभा करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने भ्रष्टाचारियों और गड़बड़ी करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि गड़बड़ी करने वालों को छोडूंगा नहीं। एक-एक पाई वसूल लूंगा। जनता के हित के साथ खिलवाड़ किया, तो नौकरी के लायक नहीं छोडूंगा। भ्रष्टाचारियों को छोड़ूँगा नहीं, टेटुआ में हाथ डाल कर जनता के पैसे निकालूँगा। चुनावी सभा के दौरान मामा का नया अंदाज का यह वीडियो अब सोशल मीडिया (Video Viral) पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े.. उपचुनाव से पहले BJP को डबल झटका, पूर्व सांसद और पूर्व विधायक कांग्रेस में शामिल

बता दे कि मप्र में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है, आए दिन सरकारी अफसर-कर्मचारी लोकायुक्त के शिकंजे में फंस रहे है और करोड़ों की सम्पत्ति का खुलासा हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मप्र में 7 साल में 1658 अफसर घूस लेते हुए पकड़ाए है।अकेली राजधानी भोपाल में 20 महीनों में 30 अफसरों पर कार्रवाई हुई है।किसी ने 50 रु. के काम के लिए 500 रु. घूस मांगी ताे किसी ने 30 लाख रु. के भुगतान के लिए 10 फीसदी कमीशन के हिसाब से 3 लाख रु. लिए।

 

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews