Hindi News

राज्य के 7.50 लाख कर्मचारियों को CM का तोहफा, 5% महंगाई भत्ता बढ़ा, 5 किस्तों में एरियर का भुगतान, जल्द खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
वर्तमान में प्रदेश के 7.50 लाख सरकारी कर्मचारियों को जनवरी 2025 से 50% डीए का लाभ मिल रहा है लेकिन अब केन्द्र के समान 55 फीसदी डीए का लाभ मिलेगा। नई दरें जुलाई 2024 से लागू होंगी, ऐसे में जुलाई से मार्च तक के एरियर का भुगतान किस्तों में किया जाएगा।
राज्य के 7.50 लाख कर्मचारियों को CM का तोहफा,  5% महंगाई भत्ता बढ़ा, 5 किस्तों में एरियर का भुगतान, जल्द खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

CM Mohan Yadav Sagar District

MP Employees DA Hike : केन्द्र की मोदी सरकार ने केन्द्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों की महंगाई राहत में 2% की वृद्धि कर दी है, जिसके बाद जनवरी 2025 से डीए 53% से बढ़कर 55% हो गया है।केन्द्र के ऐलान के बाद अब राज्य सरकारों ने भी डीए बढ़ाना शुरू कर दिया है।असम, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, ओडिशा और यूपी के बाद अब मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने भी अपने कर्मचारियों को सौगात दे दी है।

अक्षय तृतीया से पहले सीएम मोहन यादव ने राज्य कर्मचारियों को बड़ी तोहफा देते हुए 5 फीसदी महंगाई भत्ता ( जुलाई 2024 से 3% और जनवरी 2025 से 2%) बढ़ाने का ऐलान किया है, जिसके बाद डीए 50 फीसदी से बढ़कर 55 फीसदी पहुंच गया है। इसका लाभ प्रदेश के 7.50 लाख अधिकारियों कर्मचारियों को होगा। इस संबंध में अभी वित्त विभाग द्वारा आदेश जारी होने बाकी है।

5 किस्तों में होगा एरियर का भुगतान

मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन में पहुंचे सीएम मोहन यादव ने बताया कि महंगाई भत्ते की नई दरें 1 जुलाई 2024 से लागू होंगी, ऐसे में जुलाई से मार्च तक एरियर भी मिलेगा। 9 महीने के एरियर का भुगतान जून से अक्टूबर 2025 के बीच 5 समान किस्तों में किया जाएगा।

पिछली बार नवंबर में बढ़ा था महंगाई भत्ता

गौरतलब है कि पिछली बार मोहन सरकार ने नवंबर में 4% महंगाई भत्ता बढ़ाया था, जिसके बाद डीए 46% से बढ़कर 50% हो गया था। नई दरें जनवरी 2024 से लागू की गई थी, ऐसे में जुलाई 2024 और जनवरी 2025 की डीए की 2 किस्तें बाकी थी , ऐसे में अब मोहन सरकार ने दोनों किस्तों को मिलाकर 5% डीए बढ़ाने का ऐलान कर दिया है जिसके बाद राज्य कर्मचारियों का डीए केन्द्र के समान 55% हो गया है।बता दे कि हाल ही में अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का डीए जनवरी 2025 से 55% किया गया था, उन्हें एरियर अप्रैल के वेतन के साथ मई में दिया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews