Hindi News

MPPEB : जल्द होगी उम्मीदवारों की भर्ती, 1955 पदों पर आयोजित होगी परीक्षा, कैबिनेट में प्रस्ताव को मंजूरी

Written by:Kashish Trivedi
Published:
MPPEB : जल्द होगी उम्मीदवारों की भर्ती, 1955 पदों पर आयोजित होगी परीक्षा, कैबिनेट में प्रस्ताव को मंजूरी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में जल्द ही 1955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया (Recruitment Process) आयोजित की जाएगी। इसके लिए राज्य शासन की तरफ से मंजूरी दे दी गई है। परीक्षा जल्द प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (professional examination board) के माध्यम से आयोजित की जाएगी। साथ ही इंजीनियरों की कमी को पूरा करने के लिए सरकार MPPEB के जरिये संयुक्त परीक्षा के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया आयोजित करेगी।

बता दें कि इन पदों पर पहले 3 वर्षों के लिए संविदा नियुक्ति दी जाएगी। उसके बाद प्रदर्शन के आधार पर उन कर्मचारियों को परमानेंट किया जाएगा। वही संविदा नियुक्ति के दौरान सहायक यंत्री को मानदेय दिया जाएगा। इसके साथ ही साथ निर्माण विभाग में सहायक यंत्री के 576 उपयंत्री के 1955 पद पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित होगी। बुधवार को मंत्रालय की बैठक में सीएम शिवराज द्वारा इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

Read More : MP School: स्कूली बच्चों के लिए मंत्री की बड़ी घोषणा, प्राचार्य-अधिकारी को मिले निर्देश, इन छात्रों को मिलेगा लाभ

इसके लिए लोक निर्माण विभाग के 52 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित होनी है जबकि जल संसाधन के 746 पदों पर भर्ती होनी है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के 444 पदों पर भर्ती होने जबकि नगरीय विकास और आवास के 161 और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 552 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित होनी है।

वहीं पांच विभागों के उपयंत्री के 1955 पदों पर होने वाली संयुक्त भर्ती परीक्षा जल्द ही आयोजित की जाएगी संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा जल्दी तैयारी शुरू कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि MPPEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews