सेशन 2025-26 से ही केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा दसवीं के लिए एक साल में “दो परीक्षा” की पॉलिसी लागू कर दी है। जिसके तहत मुख्य परीक्षा का आयोजन फरवरी-मार्च में किया गया, परिणाम अप्रैल में घोषित किए गए थे। दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 से लेकर 21 मई तक आयोजित की गई। इसमें छात्रों को अपने परफॉर्मेंस को सुधार करने का मौका दिया गया। करीब 6.8 लाख विद्यार्थियों को इसका इंतजार है।
परिणाम जून में कभी भी घोषित हो सकते हैं। हालांकि अब तक इससे संबंधित कोई भी तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है। जल्द ही रिजल्ट के लिए लिंक एक्टिव होगा। उम्मीदवार डिजिलॉकर, UMANG ऐप, सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट और एसएमएस सर्विस के जरिए अपना स्कोर चेक कर पाएंगे। छात्रों को एडमिट कार्ड पहले से ही तैयार रखने की सलाह दी जाती है। ताकि रिजल्ट वाले दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो।
आगे क्या होगा?
परिणाम घोषित होने के बाद सीबीएसई पोस्ट रिजल्ट सुविधा शुरू करेगा। स्टूडेंट्स निर्धारित समय सीमा के भीतर उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी, सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर पाएंगे। ध्यान रखें कि मुख्य परीक्षा और दूसरी परीक्षा दोनों के लिए एक साथ ही पोस्ट रिजल्ट सुविधा दी जाएगी। बोर्ड परिणाम के बाद तारीख और शुल्क की घोषणा करेगा।
नई नीति के अंतगर्त यदि कोई छात्र मुख्य परीक्षा में पास नहीं होता है, तो कक्षा 11वीं में प्रोविजनल एडमिशन दिया जाएगा। लेकिन एडमिशन को दूसरी बोर्ड परीक्षा के परिणाम के आधार पर ही कंफर्म किया जाएगा। मार्कशीट और सर्टिफिकेट दूसरी बोर्ड परीक्षा के बाद ही स्कूल में उपलब्ध होंगे। तब तक के लिए डिजिटल मार्कशीट मान्य होगी।
इन बातों का रखें ख्याल
मार्कशीट में छात्रों को अपना नाम रोल नंबर, जन्मतिथि, सब्जेक्ट वाइज मार्क्स, टोटल मार्क्स और रिजल्ट स्टेटस अच्छे से चेक करने की सलाह दी जाती है। किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत छात्रों को तुरंत स्कूल प्राधिकरण को देने की सलाह दी जाती है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाएं।
- होम पेज पर रिजल्ट के टैब पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर कक्षा दसवीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट 2026 का लिंक नजर आएगा। इस पर क्लिक करें।
- रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें। स्क्रीन पर मार्कशीट नजर आएगी।
- इससे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार रिजल्ट का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख सकते हैं। ताकि एडमिशन और काउंसलिंग प्रक्रिया में इसका इस्तेमाल किया जा सके।






