Hindi News

PSPCL Recruitment: 6289 पदों पर निकली है भर्ती, 10वीं-ITI पास के लिए सुनहरा मौका, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

Written by:Pooja Khodani
Published:
PSPCL Job 2026:पंजाब में बिजली विभाग में असिस्टेंट लाइनमैन के 6,289 पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं के साथ आईटीआई पास और पंजाबी भाषा की जानकारी रखने वाले तय तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।

पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने असिस्टेंट लाइनमैन (ALM) के 6,289 पदों पर बंपर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। विभाग ने इसके लिए दो अलग-अलग विज्ञापन नंबर (CRA 317/2026 और CRA 318/2026) जारी किए हैं।

आवेदन की प्रक्रिया जून के दूसरे हफ्ते (CRA 317/2026 के लिए 15 जून से 6 जुलाई तक, CRA 318/2026 के लिए 19 जून से 9 जुलाई 2026 तक) से शुरू होगी और जुलाई के पहले सप्ताह में समाप्त होगी। ​इच्छुक उम्मीदवार तय तारीखों तक आधिकारिक वेबसाइट pspcl.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

PSPCL Recruitment Details

कुल पद: 6,289

पद का नाम: असिस्टेंट लाइनमैन

पदों का विवरण

  • CRA 317/2026: 3,289 पद (असिस्टेंट लाइनमैन)
  • ​CRA 318/2026: 3,000 पद (असिस्टेंट लाइनमैन)

​शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना अनिवार्य है। लाइनमैन ट्रेड में आईटीआई (ITI) सर्टिफिकेट या नेशनल अप्रेंटिसशिप सर्टिफिकेट (NAC) होना जरूरी है। मैट्रिक (10वीं) स्तर पर पंजाबी भाषा की परीक्षा पास की हो।

आयु सीमा: 18 से 37 वर्ष (आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी)। आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क: ​सामान्य और ओबीसी (General/OBC) वर्ग: ₹1,416 (जीएसटी सहित) + बैंक चार्ज। ​एसटी, एससी और दिव्यांग (SC/PwD) वर्ग: ₹885 (जीएसटी सहित) + बैंक चार्ज।

चयन प्रक्रिया :

  • लिखित परीक्षा (Online/Written Exam): सबसे पहले एक कंप्यूटर आधारित या लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। इसमें ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को उनके ओरिजिनल सर्टिफिकेट्स की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
  • मेडिकल टेस्ट (Medical Examination): अंतिम चयन से पहले शारीरिक रूप से फिट होने का मेडिकल सर्टिफिकेट जरूरी होगा।

​शुरुआती वेतन: 19,990 प्रति माह (मूल वेतन, 7वें वेतन आयोग के अनुसार) के साथ 3 साल का प्रोबेशन पीरियड रहेगा। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन पर क्लिक कर सकते हैं।

PSPCL Recruitment Notification 1

PSPCL Recruitment Notification 2

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews