नीट यूजी पुनर्परीक्षा (NEET UG 2026) का आयोजन 21 जून को देशभर के विभिन्न शहरों में होने वाला है। परीक्षा को सुचारू और पारदर्शी रूप से संचालित करने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कई बड़े बदलाव किए हैं। जिसकी जानकारी एनटीए ने एक नोटिस जारी करते हुए दी है। पिछले वर्षों के रुझानों को देखने को अंदाजा लगाया जा रहा है कि एडमिट कार्ड 14 जून तक जारी हो सकते हैं। हालांकि अब तक एजेंसी ने इससे संबंधित कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। शहर सूचना पर्ची पहले ही उपलब्ध हो चुकी है।
पिछले कुछ सालों में उम्मीदवारों से मिले फीडबैक के आधार पर परीक्षा की अवधि को बढ़ाया गया है। इसके अलावा प्रश्न पत्र बुकलेट के डिजाइन में भी बदलाव किए गए हैं। बता दें कि नीट यूजी पुनर्परीक्षा का आयोजन पेपर मोड में ही होने वाला है। लेकिन 2027 से परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर नीट यूजी री-एग्जाम एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
- प्रवेश पत्र स्क्रीन पर नजर आएगा।
- इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर जरूर रख लें।
परीक्षा अवधि बढ़ी और बुकलेट डिजाइन में बदलाव
- पुनर्परीक्षा में छात्रों को 15 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा। पहले परीक्षा की अवधि पहले परीक्षा की अवधि 3 घंटे थी, जिसे बढ़ाकर परीक्षा 195 मिनट किया गया है। 21 जून को एग्जाम दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक होगा। इसमें अटेंडेंस शीट पर साइन करने और दूसरे इनविजीलेशन प्रक्रिया इत्यादि में लगने वाला समय भी शामिल है।
- क्वेश्चन पेपर बुकलेट में रफ-वर्क पेज के लिए जगह भी बढ़ा दी गई है। उम्मीदवारों को दो के बजाय चार रफ वर्क पेज दिए जाएंगे। दिशानिर्देशों के बाद 2 नए रफ वर्क पेज जोड़े गए हैं। पहले की तरह प्रश्न पत्र के आखिरी में 2 रफ पेज जारी रहेंगे।
सुरक्षा बढ़ाई गई
केंद्र सरकार ने प्रश्न पत्र और ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं सहित परीक्षा सामग्री के ट्रांसपोर्टेशन और संचालन को सुरक्षित करने के लिए सीआरपीएफ और सीआईएसएफ के कर्मियों सहित दो-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की तैनाती की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक सामग्री को हैदराबाद और अहमदाबाद स्थित मूल केंद्रों से देश भर के 551 प्रमुख शहरों तक हवाई और सड़क दोनों मार्गों का उपयोग करके हब एंड स्पोक नेटवर्क के जरिए पहुंचाया जाएगा। भारतीय वायु सेना की मदद भी ली जाएगी। प्रश्न पत्रों के लिए आवाजाही सुरक्षा व्यवस्था 11 से लेकर 19 जून तक लागू रहेगी। जबकि ओएमआर शीट और अन्य परीक्षा सामग्री की वापसी आवाजाही के लिए तैनाती 21 जून की शाम से जरूरी होगी। एक नोडल अधिकारी नामित करने को भी कहा गया है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक परीक्षा केंद्रों के पास लोगों के जमा होने पर रोक होगी। परीक्षा केंद्र के पास जरूर जेरॉक्स और इंटरनेट सेंटर भी बंद रहेंगे। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि पुनर्परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी सरकार उच्चतम स्तर पर कर रही है। इस मामले में उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी चर्चा की है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट https://neet.nta.nic.in/ विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।
अब अधिकारियों को एनटीए देगा ट्रेनिंग
एनटीए अब नीट यूजी समेत अपनी अन्य परीक्षाओं के जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी देने वाला है। “परीक्षा कर्मयोगी” प्रोग्राम लॉन्च किया गया है, जिसका संचालन iGOT प्लेटफ़ॉर्म पर होगा। इसमें 4 मॉड्यूल शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारी से लेकर सुचारु संचालन की जानकारी दी जाएगी।
Preparations for the NEET UG 2026 re examination are being closely reviewed at every level.
With coordinated efforts across the Centre, States and Districts, the focus remains on ensuring a smooth and secure examination experience for every candidate.#NTA #NTAUpdate #NTAExams… pic.twitter.com/lGFoemjs8K
— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 12, 2026
कई राज्यों में फ्री बस सर्विस मिलेगी
नीट यूजी पुनर्परीक्षा को ध्यान में रखते हुए कई राज्य सरकारों ने उम्मीदवारों के फ्री बस सेवा का ऐलान किया है। ताकि उन्हें परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने में किसी प्रकार की समस्या न हो सके। इस लिस्ट में पंजाब, हरियाणा, बिहार, दिल्ली, ओडिशा और उत्तराखंड शामिल है।






