Hindi News

अब इन 2 बैंकों ने बदली FD की ब्याज दरें, एक साल के टेन्योर पर मिल रहा 6% से ज्यादा रिटर्न, जानें नए रेट 

Published:
आईडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक ने एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी मिल रही है। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर इंटरेस्ट मिल रहा है?

जून में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव का सिलसिला जारी है। कोटक महिंद्रा बैंक और IDFC फर्स्ट बैंक ने भी 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए इंटरेस्ट रेट में संशोधन किया है। नए रेट लागू हो चुके हैं। कोटक महिंद्रा बैंक सामान्य नागरिकों को 2.75% से लेकर 6.80% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 3.25% से लेकर 7.35% इंटरेस्ट मिल रहा है।

दोनों ही बैंक भारतीय वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी दे रहे हैं। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का टेन्योर ऑप्शन मिलता है। 60 साल या इससे अधिक आयुवर्ग वाले लोगों को कोटक महिंद्रा बैंक 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज दे रहा है, इंटरेस्ट रेट 3.25% से लेकर 7.30% इंटरेस्ट दे रहा है। वहीं आईडीएफसी बैंक 0.25% अतिरिक्त ब्याज दे रहा है, दरें 3.25% से लेकर 7.60% हैं।

ध्यान रखें कि सभी बैंक समय-समय पर एफडी के ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए ग्राहकों को निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

कितने दिन के एफडी पर मिल रहा अधिकतम ब्याज?

  • सबसे ज्यादा ब्याज कोटक महिंद्रा बैंक 2 साल से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों को 6.80% और नागरिकों को 7.30% ब्याज मिल रहा है। 364 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.50% ब्याज दे रहा है। 365 दिन से लेकर 15 महीने से कम के टेन्योर के लिए इंटरेस्ट रेट 6.35% है।
  • आईडीएफसी फर्स्ट बैंक सबसे ज्यादा ब्याज 500 दिन से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। ब्याज दर 7.30% है। एक साल के एफडी पर सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 6.35% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.50% है।

कोटक महिंद्रा बैंक ब्याज दरें

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 2.75%
  • 15 से लेकर 30 दिन- 2.75%
  • 31 से लेकर 45 दिन- 3%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 3.50%
  • 91 दिन- 4%
  • 92 दिन से लेकर 179 दिन- 4.25%
  • 180 दिन- 5%
  • 181 दिन से लेकर 269 दिन- 5.50%
  • 270 दिन- 5.50%
  • 271 दिन से लेकर 363 दिन- 6%
  • 364 दिन- 6%
  • 365 दिन से लेकर 15 महीने से कम- 6.35%
  • 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम- 6.45%
  • 18 महीने से लेकर 2 साल से कम- 6.55%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.80%
  • 3 साल से लेकर 4 साल से कम- 6.40%
  • 4 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.40%
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक- 6. 25%

यहाँ चेक करें ब्याज दरें 

IDFC फर्स्ट बैंक एफडी ब्याज दरें 

  •  7 दिन से लेकर 14 दिन- 3.25%
  • 15 से लेकर 29 दिन- 3.25%
  • 30 से लेकर 45 दिन-  3.50%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 4.50%
  • 91 दिन से लेकर 180 दिन- 5%
  • 181 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6.50%
  • एक साल- 6.50%
  • 1 साल 1 दिन से लेकर 270 दिन- 6.50%
  • 271 दिन से लेकर 390 दिन- 7%
  • 391 दिन से लेकर 499 दिन- 7.25%
  • 500 दिन से लेकर 3 साल तक- 7.35%
  • 3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक- 6.75%
  • 5 साल टैक्स सेवर एफडी- 6.75%
  • ग्रीन डिपॉजिट 375 दिन- 7%

यहाँ चेक करें ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews