Hindi News

IAS Transfer 2025: एक साथ हुआ 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

Published:
दो राज्यों की ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल हुआ है। आईएएस अधिकारियों को नया पदभार मिला है। राजस्थान में आईपीएस और राज्य प्रशासनिक सेवा अफसरों का तबादला हुआ है। आइए जानें किसे कहाँ भेजा गया है?
IAS Transfer 2025: एक साथ हुआ 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

सितंबर में भी नौकरशाही फेरबदल का सिलसिला जारी है। एक ही दिन मिजोरम और मध्य प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया गया है। तीन अधिकारियों को नए पद का कार्यभार सौंपा गया है। उन्हें उन्हें तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश भी दिया गया है। सरकार ने ट्रांसफर और नियुक्ति का आदेश सोमवार को जारी किया था।

सचिव और निदेशक पदों के प्रभार में बदलाव हुआ है। मध्यप्रदेश में बैच 1994 के आईएएस अधिकारी शिवसेखर शुक्ला को को अस्थाई रूप से अपर मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में अपर मुख्य सचिव संस्कृति एवं पर्यटन विभाग पद पर कार्यरत हैं। साथ ही आयुक्त-सह संचालक स्वराज संस्थान एवं न्यासी सचिव, भारत भवन,  पर्यटन एवं प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड, अपर मुख्य सचिव धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य विभाग का प्रभार संभाल रहे हैं। इससे संबंधित आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्यपाल के नाम 1 सितंबर को जारी किया किया है।

 

मिजोरम में इन आईएएस अफसरों का तबादला हुआ 

बैच 2014 के आईएएस अधिकारी पाई मारिया सिटी जुआली को विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) मत्स्य विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर पद का कार्यभार संभाल रहे थे। वहीं डॉ एच लियानजेला को कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का नया निदेशक बनाया गया है। पहले वह एमपीएससी के सचिव पद पर कार्यरत थे।

posts-1922-transfer-posting-of-ias-officers-dt1092025 (2)

राजस्थान में भी चली तबादला एक्सप्रेस 

बैच 2012 के आईपीएस अधिकारी आदर्श सिद्धू, कमांडेंट 12वीं बटालियन नई दिल्ली आरएसी नई दिल्ली को स्थानांतरित करके पुलिस अधीक्षक पाली पद पर नियुक्त किया किया गया है। बैच 2015 के आईपीएस अधिकारी केवल रामराव को पुलिस अधीक्षक सीआईडी (मानवाधिकार) जयपुर पद से हटाकर कमांडेंट 12वीं बटालियन आरएसी नई दिल्ली पर भेजा गया है।

राजस्थान सरकार ने कई आरएएस अधिकारियों को पोस्टिंग के आदेशों की प्रतीक्षा में रखा है। इस लिस्ट में डॉ गुंजन सोनी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बालोतरा, रणजीत सिंह मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद कम अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं पदेन मुख्य परियोजना अधिकारी (माडा) झुंझुनू और राजकुमार टाडा उपखंड अधिकारी परबसतर (डीडवाना कुचामन) शामिल हैं।

202509020400244433991RASorderdated02-09-2025 202509020400421784931IPSorderdated02-09-2025

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews