Hindi News

IMD Alert : मानसून के दस्तक में होगी देरी, 20 राज्य में बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत, जून में बढ़ेगा तापमान

Written by:Kashish Trivedi
Published:
IMD Alert : मानसून के दस्तक में होगी देरी, 20 राज्य में बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत, जून में बढ़ेगा तापमान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देशभर में मौसम बदलाव (weather update) की हवा देखने को मिल रही है। दरअसल मौसम में में हो रहे आकस्मिक बदलाव के कारण एक तरफ जहां कई राज्य में बारिश का दौर (rain alert) शुरू हो गया। वही कुछ राज्यों में गरज़ चमक के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिल रही है। वही IMD Alert माने तो सभी राज्यों में धीरे-धीरे बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। कुछ राज्यों में प्री मानसून के पहुंचने के साथ ही बारिश बूंदाबांदी शुरू हो गई है जबकि केरल में 2 दिन की देरी के बाद मानसून की दस्तक की संभावना जताई गई है। हालाकि 2 जून के बाद से कई राज्य में एक बार फिर से तापमान बढ़ेगा।

एक और पश्चिम विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगी। 27 29 और 30 मई को नई दिल्ली में बादल छाए रहने के साथ गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं गुरुवार को दिल्ली चंडीगढ़ हरियाणा के कुछ हिस्सों में वर्षा की संभावना जाहिर की गई है जबकि अन्य राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड पंजाब हरियाणा उत्तर प्रदेश राजस्थान में भी 28-29 मई को बूंदाबादी और बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिक की माने तो मध्य प्रदेश सहित बिहार के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इधर 30 may दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री व अधिकतम 37 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जाएगा। इसके अलावा गुजरात में भी तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

Read More : IMD Alert : पश्चिम विक्षोभ-प्री मानसून से बदला मौसम, 24 राज्य में 28 मई तक बारिश का अलर्ट, 27 मई को केरल में मानसून की एंट्री

गुजरात में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि जम्मू कश्मीर की बात करें न्यूनतम तापमान 22 डिग्री अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है। उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा। कुछ जिलों में जमकर बदरा बरसेंगे। वहीं कुछ जिलों में धूप खिलेगी। न्यूनतम तापमान 23 व अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा असम बिहार मध्य प्रदेश तमिलनाडु सहित पूर्वी और दक्षिणी राज्य में बारिश का दौर जारी रहेगा। मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ और प्री मानसून की एंट्री के साथ ही कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया है। कुछ जिलों में चमक की संभावना भी जताई गई है जबकि असम मेघालय मणिपुर मिजोरम में लगातार 1 सप्ताह तक बारिश की संभावना रहेगी।

इधर सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता गुरुवार को मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 146 रहा। इधर केरल कर्नाटक मुंबई और महाराष्ट्र के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। साथ ही मौसम विभाग ने लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है।

मौसम वैज्ञानिक ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी 5 दिनों तक देश के किसी भी हिस्से में हीटवेव की चेतावनी नहीं है ऐसे लोगों को राहत मिलेगी। अप्रैल में के कई दिनों तक मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड Orissa राज्य में ही Heatwave से लोग काफी परेशान रहे थे। जिस में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं अन्य राज्यों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक आ गया था।

Read More : क्या आप भी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लेने की सोच रहे? तो उससे पहले जरूर पढ़ें ये खबर

वही ऐसे में 5 दिन तक हीटवेव ना रहने से लोगों को राहत मिलेगी। मानसून पर Update देते हुए IMD ने कहा कि अगले 48 घंटे में दक्षिण पश्चिम मानसून अरब सागर की कुछ हिस्से सहित दक्षिण पूर्व सागर के कुछ और हिस्से और मालदीव सहित दक्षिण और पूर्व मध्य के बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना जताई गई है।

वहीं IMD Alert की माने तो मानसून के आगे बढ़ने के साथ ही अब मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रफ्तार काफी कम हो गई है। बताया गया कि अगले 48 घंटे में कोई भविष्यवाणी नहीं की गई। मानसून 27 मई तक केरल में दस्तक दे सकता है लेकिन इसमें देरी की संभावना भी जारी की गई है।

इधर 2 जून के बाद एक बार फिर से दिल्ली सही झारखंड बिहार उत्तर प्रदेश में तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। छत्तीसगढ़ आंध्र प्रदेश केरल में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 2 जून से एक बार फिर से कुछ जगह पर मौसम बदलेंगे और तापमान में दो से तीन फीसद की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

राजधानी पटना में भी आज बारिश का अनुमान जताया गया। दरअसल 28 और 29 मई को राजधानी पटना सहित औरंगाबाद जिले में 28 से 30 मई तक बारिश की संभावना जाहिर की गई है। इसके अलावा झारखंड के कुछ हिस्सों में भी अगले 3 दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews