Hindi News

MP News : पटवारी समेत 4 निलंबित, 2 को कारण बताओ नोटिस, 5 का वेतन काटा

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP News : पटवारी समेत 4 निलंबित, 2 को कारण बताओ नोटिस, 5 का वेतन काटा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) में लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों (Employee) पर एक्शन का दौर जारी है। अब खरगोन पटवारी को आबादी सर्वे, ग्वालियर में पटवारी को अनियमितता और बैतूल टीकाकरण में लापरवाही पर 2 कर्मचारियों को निलंबित (Suspended) कर दिया गया है।वही सतना जिला आयुष अधिकारी डॉ द्विवेदी और स्वामी विवेकानंद अंग्रेजी स्कूल के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही बैतूल में पांच का वेतन काटने के साथ अनूपपुर ग्राम पंचायत सचिव पर शास्ति अधिरोपित की गई है।

यह भी पढ़े.. MP Weather : मप्र में जारी रहेगा झमाझम का दौर, आज 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

खरगोन कलेक्टर(Khargone Collector) अनुग्रहा पी. ने स्वामित्व योजना अन्तर्गत भूखण्डों की ग्राउण्ड ट्रूथिंग और आरओआर में इंट्री नहीं करने पर पटवारियों पर नाराजगी व्यक्त की और दसंगा हल्का नम्बर 02 के पटवारी विनोद बर्वे को 6 मई 2021 को नक्षे प्राप्त हो गए थे। इसके बाद भी करीब 126 दिन का समय व्यतित हो जाने पर ग्राम बगवां के नक्षे जिला कार्यालय में जमा नहीं किए। बर्वे द्वारा 45 दिवस बीत जाने के बाद भी ROR में इंट्री तथा ग्राम पान्यादड के 151 प्लाट और दसंगा के 99 प्लाट एक भी प्लाट की इंट्री नहीं की। पटवारी बर्वे का सिविल सेवा आचरण तथा वर्गीकरण नियम, 1965 के विपरीत होने से एसडीएम सत्येन्द्र सिंह द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

ग्वालियर जिले की भितरवार तहसील के बागवई गांव के पटवारी बांकेलाल खंडेल को अनियमितताओं निलंबित (Suspend) कर दिया गया है। कलेक्टर (Gwalior Collector) कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश पर एसडीएम भितरवार ने यह कार्रवाई की है।तहसीलदार द्वारा प्रस्तुत इस प्रतिवेदन के आधार पर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी भितरवार अश्वनी रावत (SDM Bhitarwar Ashwini Rawat) ने पटवारी बांकेलाल को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में बांकेलाल का मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय भितरवार रहेगा और नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्तों की पात्रता रहेगी।

यह भी पढ़े.. Good News: इन कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, आदेश जारी, जानें कितनी बढ़ी सैलरी

सतना कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अजय कटेसरिया ने स्थानान्तरण नीति के खिलाफ दिव्यांग कर्मचारी का स्थानान्तरण बिना आवेदन और सहमति के स्वैच्छिक रूप से करने पर जिला आयुष अधिकारी डॉ रितु द्विवेदी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि कम्पाउण्डर चौधरी के स्थानान्तरण (Transfer) से संबंधित समस्त अभिलेख सहित अपना जबाव मेरे समक्ष नोटिस प्राप्ति के 3 दिवस के अंदर प्रस्तुत करें।

प्राचार्य को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

सतना कलेक्टर (Satna Collector) ने स्वामी विवेकानंद अंग्रेजी पब्लिक स्कूल अटरा को आरटीई (RTE School) के तहत प्रवेशित छात्र से फीस लिये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिवस में जवाब प्रस्तुत करने को कहा है।ओम प्रकाश कोरी, ग्राम नन्दहा पोस्ट अटरा, जिला सतना द्वारा इस आशय का आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया है कि उनके पुत्र लक्ष्मी कोरी विद्यालय (School) में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। बच्चे का RTE के तहत स्वामी विवेकानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल में दाखिला हुआ था, RTE के तहत प्रवेशित बच्चे की फीस ली जा रही है, जिसकी रसीद अभिभावक द्वारा प्रस्तुत की गई है। विद्यालय में जमा की गई फीस वापस प्रदाय कराने हेतु अनुरोध किया गया है।

ग्राम पंचायत सचिव पर शास्ति अधिरोपित

अनुपपुर अपर कलेक्टर सरोधन सिंह ने जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत तरंग के सचिव दरियाव सिंह पर 500 रुपये की शास्ति अधिरोपित की है। यह कार्रवाई म.प्र. लोक सेवाओं (MP public services) के प्रदान की गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में आवेदक को सेवा प्रदाय ना करने पर की गई है। ग्राम पंचायत तरंग के सचिव ने मृत्यु का अप्राप्यता प्रमाण पत्र की सेवा समय-सीमा में आवेदक को प्रदाय नहीं की थी।

बैतूल में वैक्सीनेशन में लापरवाही पर 2 निलंबित, 5 का वेतन काटा

बैतूल जिले में टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर बैतूल कलेक्टर (Betul Collector) के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एके तिवारी दौरे के दौरान धनियाजाम चिचोली की ANM काशी गोबरकर और गोरेगांव चिचोली की ANM जानकी पंडोले को लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वही भैंसदेही आमला की ANM संगीता उइके एवं CHO नगमा अली तथा बालनेर की ANM सुमन पांसे, CHO हर्षा मालवीय, चिचोली गवासेन की ANM रजनी चौरे के कार्यस्थल से समय पूर्व प्रस्थान किए जाने पर 7-7 दिन का वेतन काटने की कार्यवाही की गई है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews