MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

मध्य प्रदेश वेदर : गुरूवार से दिखेगा मौसम में बदलाव, नया सिस्टम होगा सक्रिय, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, पढ़े IMD पूर्वानुमान

अगले 48 घंटों में जबलपुर शहडोल नर्मदापुरम संभाग में हल्की से मध्यम और भोपाल इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना है।
MP Weather update

MP Weather Forecast : गुरूवार से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 25 सितंबर को एक नया निम्न दबाव क्षेत्र पूर्व-मध्य और संलग्न उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर बनेगा, जिससे फिर बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। सितंबर अंत में प्रदेश के 6 संभागों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। आज बुधवार को 3 जिलों में तेज बारिश और बाकी जिलों में बूंदाबांदी व हल्की बारिश के आसार है। प्रदेश में अब तक 44 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 19 प्रतिशत ज्यादा है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में मानसून की विदाई संभव है।

24 घंटे में फिर सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम

  • वर्तमान में एक निम्न दबाव क्षेत्र उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती क्षेत्रों पर अवस्थित और उससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।  इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने की संभावना है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण, उत्तर-पूर्वी यूपी एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।
  • एक नया निम्न दबाव क्षेत्र, 25 सितंबर के आसपास पूर्व-मध्य और संलग्न उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर बनने की संभावना है। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए, इसके 26 सितंबर के आसपास दक्षिण ओडिशा एवं उत्तरी एपी के तटों और संलग्न उत्तर-पश्चिम और पश्चिम- मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब में बदलने एवं इसके 27 सितंबर के आसपास दक्षिण ओडिशा-उत्तरी एपी के तटों को पार करने की प्रबल संभावना है।

आज बुधवार को इन जिलों में हल्की बारिश

  • सिवनी, मंडला और बालाघाट में तेज बारिश का अलर्ट
  • भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में हल्की बारिश

Madhya Pradesh: 1 जून से 22 सितंबर तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • मध्य प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 20% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 16% और पश्चिमी मध्य प्रदेश 24% अधिक वर्षा हुई है। एमपी में अब तक 44 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 118 प्रतिशत है। अब तक 36.5 इंच बारिश होनी थी। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।
  • सबसे कम बारिश वाले जिलों में बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा खरगोन और शाजापुर शामिल हैं।सबसे कम बारिश खरगोन में 27.3 इंच , शाजापुर में 28.7 इंच, खंडवा में 29.1 इंच, बड़वानी में 30.9 इंच और धार में 32.8 इंच हुई है।
  • ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, दतिया और श्योपुर में कोटे से ज्यादा पानी गिर चुका है। भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया में बारिश का कोटा फुल हो चुका है। इस बार गुना में सबसे ज्यादा 65.4 इंच पानी गिर चुका है। रायसेन में 61.1 इंच, मंडला में 60 इंच, श्योपुर में 56.6 इंच और अशोकनगर में 56 इंच बारिश हो चुकी है।

MP Weather Forecast Till 26 September

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
मध्य प्रदेश वेदर : गुरूवार से दिखेगा मौसम में बदलाव, नया सिस्टम होगा सक्रिय, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, पढ़े IMD पूर्वानुमान