MP Weather Update : मध्यप्रदेश में 30 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन के असर से पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश होगी। तेज रफ्तार हवा के साथ कहीं कही ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छा सकते है।
रविवार को एक दर्जन से अधिक जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।वही 9 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को हरदा, सिवनी में हल्की बारिश तो भोपाल, देवास, सीहोर, रायसेन में कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी हुई। सबसे अधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें
1IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में हलचल, एक साथ 11 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट
2PM Kisan: अबतक नहीं मिले 2000 रु? ये हो सकते हैं 22वीं किस्त अटकने के कारण, फटाफट पूरे करें ये काम, जल्द मिलेगा पैसा
3MP Weather : कई वेदर सिस्टम एक्टिव, अगले 4 दिनों तक बदला रहेगा मौसम, 18 मार्च तक बादल-बारिश के आसार, पढ़ें IMD लेटेस्ट अपडेट
4Gold Rate 15 March 2026 : सोने के भाव में बदलाव जारी, चांदी सस्ती हुई या महंगी? आइए जानते हैं भोपाल से लेकर दिल्ली तक का लेटेस्ट रेट
रविवार को इन जिलों में हीटवेव और बारिश का अलर्ट
- मंदसौर, गुना, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में लू।
- नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुर कलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, रायसेन, बालाघाट, दमोह और पांढुर्णा जिलों में बारिश के साथ व्रजपात और तेज हवाएं ।
MP Weather : 48 घंटों में बादल बारिश और लू का असर
- 28 अप्रैल: सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर,उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में हल्की बारिश ।श्योपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम और झाबुआ में लू।
- 29 अप्रैल : शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश । प्रदेश के बाकी हिस्से में गर्मी का असर ।
एमपी मौसम विभाग ताजा पूर्वानुमान
- वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश के आसपास द्रोणिका और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान एवं उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-दक्षिणी द्रोणिका तेलंगाना से मन्नार की खाड़ी तक बनी हुई है,जो रायलसीमा तमिलनाडु से होकर जा रही है।
- इन मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर से हवाओं में नमी आ रही है जिसके असर से रविवार को नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा, तेज हवा और ओले गिरने की संभावना है हालांकि ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग में बादल के साथ लू का प्रभाव रहेगा।