Hindi News

मध्य प्रदेश मौसम : शुक्रवार को भी 35 जिलों में बिजली बारिश-मेघगर्जन का अलर्ट, 50KMPH की रफ्तार से चलेगी आंधी, जानें अपने शहर का हाल

Written by:Pooja Khodani
Published:
मध्य प्रदेश के ऊपर से एक ट्रफ गुजर रही है और दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं जिसकी वजह से प्रदेश का मौसम बदला हुआ है और बारिश आंधी की स्थिति बनी हुई है।
मध्य प्रदेश मौसम : शुक्रवार को भी 35 जिलों में बिजली बारिश-मेघगर्जन का अलर्ट, 50KMPH की रफ्तार से चलेगी आंधी, जानें अपने शहर का हाल

अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते प्रदेश में बारिश आंधी का दौर जारी है। आज शुक्रवार को नौतपा के छठवें दिन 36 जिलों में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है।

केरल समेत कई राज्यों में तय समय से पहले मानसून के पहुंचने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि एमपी में भी मानसून दूसरे सप्ताह तक दस्तक दे सकता है। इस बार प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में प्री मानसून की गतिविधियां सक्रिय हैं, जिसके चलते बादल, बारिश और आंधी की स्थिति बनी हुई है।

वर्तमान में सक्रिय है मौसम प्रणालियां

वर्तमान में पश्चिम बंगाल एवं उससे लगे बांग्लादेश पर अवदाब का क्षेत्र और पश्चिमी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के ऊपर हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात बने हुए हैं। एक द्रोणिका दक्षिण-पूर्वी राजस्थान से होकर पश्चिम बंगाल तक फैली हुई है। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के क्षेत्र और अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, ऐसे में संभावना है कि मानसून जून के दूसरे सप्ताह में दस्तक दे सकता है।

आज शुक्रवार को इन जिलों में आंधी बारिश का अलर्ट

  • नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में तेज आंधी के साथ बारिश ।आंधी की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा या इससे अधिक ।
  • भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, उमरिया, कटनी और मैहर बारिश आंधी बादल।

MP Weather: 2 जून तक ऐसा रहेगा मौसम

30 मई शुक्रवार: नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी,मंडला, बालाघाट ,भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, उमरिया, कटनी और मैहर में तेज आंधी/बारिश का अलर्ट।आंधी की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा तक।

31 मई शनिवार: भोपाल, ग्वालियर, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, धार, उज्जैन, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, सीधी और सिंगरौली में आंधी-बारिश का अलर्ट ।

1 जून रविवार: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर, नीमच, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, शाजापुर, देवास, सीहोर, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, छतरपुर, सागर, पन्ना, दमोह, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट ।

2 जून सोमवार: भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी,टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, देवास, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश/हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक ।

MP Weather Forecast till 2 June

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews