Hindi News

मध्य प्रदेश मौसम अपडेट : सोमवार को एक्टिव होगा नया सिस्टम, आज 16 जिलों में भारी बारिश-मेघगर्जन-वज्रपात का अलर्ट, चलेगी तेज हवा

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से उत्तरी मध्य प्रदेश में गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी है।
मध्य प्रदेश मौसम अपडेट : सोमवार को एक्टिव होगा नया सिस्टम, आज 16 जिलों में भारी बारिश-मेघगर्जन-वज्रपात का अलर्ट, चलेगी तेज हवा

अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मजबूत मौसम प्रणालियां और अरब सागर के साथ बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी आने के कारण प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश का क्रम जारी है। अगले 48 घंटों में ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग में मौसम बदला रहेगा।आज रविवार को 2 जिलों में अति भारी और 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 8 इंच तक पानी गिर सकता है। बाकी जिलों में बिजली गिरने चमकने और मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।फिलहाल 27 अगस्त तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।

सोमवार को एक्टिव होगा नया वेदर सिस्टम

निम्न दबाव क्षेत्र, पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत्रो में अवस्थित है। इससे जुड़ा ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है और ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके झारखंड से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और उसके बाद धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। वर्तमान में, मानसून ट्रफ़ माध्य समुद्र तल पर गंगानगर, ग्वालियर, बांदा, डेहरी, पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र और निकटवर्ती क्षेत्रो में बने निम्न दबाव क्षेत्र के छ्द से होकर पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व तक विस्तृत एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर मध्य प्रदेश के मध्य भागों और दक्षिण उत्तर प्रदेश के निकटवर्ती क्षेत्रो में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है और ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। 25 अगस्त के आसपास ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से दर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है।

आज रविवार इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मंदसौर नीमच में अति भारी वर्षा। राजगढ़, झाबुआ, रतलाम, आगर, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुरकलां सिंगरौली, अनुपपूर , डिंडौरी, मंडला, बालाघाट में भारी वर्षा, झंझावत और वज्रपात, झोंकेदार हवाएं 30-40 किमी/घंटा।भोपाल , विदिशा, रायसेन, सीहोर, बैतूल, नर्मदापूरम,बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, इंदौर, धार, अलीराजपुर, देवास, उज्जैन, अशोकनगर , दतिया, भिंड, शाजापुर, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्ना में झंझावत और वज़पात कही कहीं

Madhya Pradesh: 1 जून से 23 अगस्त तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • मध्य प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 23% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 24% और पश्चिमी मध्य प्रदेश 22% अधिक वर्षा हुई है। प्रदेश में अब तक औसत 34.2 इंच बारिश हो चुकी है। कोटा पूरा होने के लिए अब 2.8 इंच पानी की जरूरत है।
  • प्रदेश में जुलाई में 10 जिलों में कोटा पूरा हो चुका है, लेकिन इंदौर व उज्जैन संभाग के जिलों की स्थिति ठीक नहीं है। पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में औसत से 38% और पश्चिमी हिस्से यानी, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में 25% बारिश अधिक हुई है। इस बार सबसे ज्यादा पानी गुना में गिरा है। यहां 52 इंच बारिश हो चुकी है। निवाड़ी में 45.1 इंच, मंडला-टीकमगढ़ व अशोकनगर में 50 इंच के करीब बारिश हो चुकी है।

MP Weather Forecast Till 27 Aug

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews