Hindi News

MPPSC 2021: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, इस परीक्षा केंद्र में परिवर्तन, जानें अपडेट्स

Written by:Pooja Khodani
Published:
MPPSC 2021: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, इस परीक्षा केंद्र में परिवर्तन, जानें अपडेट्स

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MPPSC Exam 2022: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) के उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। 19 जून को होने वाली राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2021 (State Service and Forest Service Preliminary Examination- 2021) को लेकर नई अपडेट सामने आई है। अनूपपुर जिले के एक परीक्षा केन्द्र में परिवर्तन हुआ है।

यह भी पढ़े.. MP News: CM RISE SCHOOL के लिए प्राथमिक शिक्षकों की पदस्थापना सूची जारी, देखें यहां

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 आयोजन दिनांक 19 जून 2022 को प्रातः 10 से 12 एवं दोपहर 2:15 से 4:15 बजे तक दो सत्रों में मध्य प्रदेश के सभी 52 जिला मुख्यालयों पर किया जाएगा। उक्त परीक्षा के लिए जारी प्रवेश पत्र में अनूपपुर जिले के परीक्षा केंद्र क्रमांक 48/07 शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर गलती से jaithari Area प्रिंट हो गया है। अतः परीक्षा केंद्र पर आवंटित समस्त उम्मीदवार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर पर ही उपस्थित रहे।

खास बात ये है कि मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2021 में 283 पदों के लिए 3.55 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।इसमें 91 पद अलग-अलग वर्गों के लिये आरक्षित हैं। विज्ञापन की सारी शर्तें पहले जैसे ही रहेगी।राज्य सेवा की अगले महीने आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के लिए 52 जिला मुख्यालयों में करीब 1,000 केंद्र बनाए जाएंगे।
मध्य प्रदेश के सभी जिला एवं संभागीय मुख्यालयों में राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 दो पाली में आयोजित की जाएगी। पहला सत्र सुबह 10:00 बजे सामान्य अध्ययन और दूसरा सत्र दोपहर 2:15 बजे से सामान्य अभिरुचि परीक्षा का होगा।

यह भी पढ़े. MP Weather: 9 संभागों में बारिश के आसार, बिजली गिरने-चमकने का भी अलर्ट, अगले हफ्ते आएगा मानसून

पहली शिफ्ट का रिपोर्टिंग टाइम 9:30 बजे रहेगा एवं परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक रहेगा। जिसमें सामान्य अध्ययन का पेपर होगा। दूसरी शिफ्ट का रिर्पोटिंग टाइम 1:45 रहेगा एवं परीक्षा का समय दोपहर 2:15 से 4:15 तक होगा जिसमें जनरल एप्टीट्यूड का टेस्ट होगा।एमपीपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा में प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा,जिसके लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।पेपर 1 से जनरल साइंस, इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, पॉलिटी जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।पेपर-2 में कंप्रीहेंशन, इंटरपर्सनल स्किल, लॉजिकल रीजनिंग जैसे विषयों से प्रश्न आएंगे।

बता दे कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न विभागों के प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए राज्य सेवा परीक्षा 2021 का विज्ञापन 22 दिसंबर 2021 को जारी किया गया था। वहीं राज्य वन सेवा परीक्षा के लिए विज्ञापन 22 दिसंबर 2021 को आयोग की वेबसाइट पर जारी किया गया था।मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में दायर याचिका के अंतिम निर्णय 8 मार्च 2022 के अनुपालन में अन्य प्रदेश के छात्रों को रोजगार कार्यालय में पंजीयन से मुक्त रखा गया है।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews